कैसे मिला शुक्राचार्य को भगवान शिव के पुत्र होने का दर्जा

Edited By Lata,Updated: 02 Feb, 2019 05:18 PM

how did shukracharya get the son status of lord shiva

दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य के बारे में तो सब जानते ही हैं। महाभारत जैसे ग्रंथों में इनकी कई कथाएं वर्णित हैं। लेकिन आज हम आपको इनसे जुड़े एक खास प्रसंग के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें ये बताया गया है कि कैसे असुरों के गुरु को भोलेनाथ के पुत्र...

ये नहीं देेखा तो क्या देखा (VIDEO)
दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य के बारे में तो सब जानते ही हैं। महाभारत जैसे ग्रंथों में इनकी कई कथाएं वर्णित हैं। लेकिन आज हम आपको इनसे जुड़े एक खास प्रसंग के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें ये बताया गया है कि कैसे असुरों के गुरु को भोलेनाथ के पुत्र होने का दर्जा मिला था। तो चलिए जानते हैं इस पौराणिक कथा के बारे में-
PunjabKesari, kundli tv lord shiva image
शुक्राचार्य के बारे में एक कथा इस प्रकार है कि एक बार शुक्राचार्य ने किसी तरह छल-कपट से कुबेर की सारी संपत्ति को चुरा लिया। जब ये बात कुबेर को पता चली तो वे तुरंत भगवान शिव के पास शुक्राचार्य की शिकायत करने पहुंच गए। कुबेर की बातों के सुनकर भोलेनाथ को बहुत गुस्सा आया। वे शुक्राचार्य को उसके किए की सज़ा देना चाहते थे। लेकिन जैसे ही शुक्राचार्य को ये मालूम हुआ कि उनके विरुद्ध शिव जी तक शिकायत पहुंच गई तो वे डर गए और उनके क्रोध से बचने के लिए झाड़ियों में जा छिपे।
PunjabKesari, Shukracharya, शुक्राचार्य
आखिर एक दिन भगवान शिव ने शुक्राचार्य को ढूढ़ निकाला और जैसे ही उन्होंने शुक्राचार्य को देखा उनका गुस्सा ओर ज्यादा बड़ गया। शुक्राचार्य को देखते ही भगवान ने उसे निगल लिया। शिव जी की देह में पहुंचने के बाद शुक्राचार्य का दम घुटने लगा। उन्होंने महादेव से प्रार्थना की कि वे उनको अपनी देह से बाहर कर दें अन्यथा वे मर जाएंगे। लेकिन शिव जी का क्रोध शांत नहीं हुआ। उन्होंने गुस्से में आकर अपने शरीर के सभी द्वार बंद कर दिए। अंत में शुक्राचार्य मूत्रद्वार से बाहर निकल आए और इसी वजह से शुक्राचार्य पार्वती-परमेश्वर के पुत्र समान हो गए। शुक्राचार्य को बाहर निकले देखकर शिव जी का क्रोध फिर से भड़क उठा। वे शुक्राचार्य की कुछ हानि करें लेकिन इसी बीच पार्वती ने भोलेनाथ से निवेदन किया कि अब ये तो हमारे पुत्र समान हो गया है। इसलिए इस पर आप क्रोध मत कीजिए। यह तो दया का पात्र है। पार्वती की प्रार्थना पर ही भगवान ने शुक्राचार्य को पहले से अधिक तेजस्वी बना दिया।  
PunjabKesari, शिव जी, भोलेनाथ, Lord Shiva, Shivji
क्या मंगलसूत्र सुहाग की हिफ़ाज़त करता है, जानें हैरान कर देने वाला रहस्य (VIDEO)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!