हाथ नहीं पैरों से जानिए कितने लकी हैं आप !

Edited By Lata,Updated: 24 Apr, 2019 06:11 PM

how much lucky you are know from your feet

कहते हैं कि जितनी हाथों की लकीरें मायने रखती हैं उतनी ही पैरों की भी होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर हाथ की रेखाओं में शुभ चिह्न नहीं हैं

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
कहते हैं कि जितनी हाथों की लकीरें मायने रखती हैं उतनी ही पैरों की भी होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर हाथ की रेखाओं में शुभ चिह्न नहीं हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने पैरों की रेखाओं के जरिए भी अपने भविष्य के बारे में पता लगा सकते हैं। पैरों में भी कई शुभ चिह्न और रेखाएं होती हैं जो व्यक्ति के धनवान और समृद्ध होने का संकेत देती हैं। अगर आप इसके बारे में नहीं जानते तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं। 
PunjabKesari
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिस व्यक्ति के पैरों में तलवे से आरंभ होकर एक रेखा पूरे तलवे को दो भागों में बांटते हुए अंगूठे से तीसरी उंगली के करीब पहुंचता है वह बहुत ही भाग्यशाली होता है और इसे उत्तम भाग्यरेखा माना जाता है। ऐसे व्यक्तियों को राजकीय क्षेत्र से सुख और लाभ मिलता है। इनके पास धन-दौलत भरपूर होता है। सामाजिक क्षेत्र में इनको खूब प्रतिष्ठा मिलती है।

कहते हैं कि बाएं पैर के अंगूठे के नीचे अगर एक सीधी रेखा हो तो यह आपके भाग्यशाली होने का संकेत देती हैं। समुद्रशास्त्र में इसे धन समृद्धि की रेखा कहा गया है। यह रेखा जितनी लंबी होती है व्यक्ति उतना भाग्यशाली होता है। 
PunjabKesari
पैर के तलवे पर स्वास्तिक का चिह्न होना समुद्रशास्त्र में बहुत ही शुभ माना गया है। इस चिह्न का होना लक्ष्मीवान होने का संकेत है। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में कई शुभ और पुण्य कर्म करते हैं।
PunjabKesari
समुद्रशास्त्र में गज रेखा को स्वास्तिक रेखा के समान शुभ फलदायी माना गया है। इस रेखा की पहचान है हाथी की सूंड की तरह रेखा का ऐड़ी की ओर मुड़ा होना। समुद्रशास्त्र में इस रेखा वाले व्यक्ति के बारे में कहा गया है कि ऐसे व्यक्ति राजा के समान अपनी जीवन व्यतीत करते हैं। 


 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!