Kundli Tv- जान लें संडे पर बिजनेस में सफलता कैसे पाएं?

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Aug, 2018 09:22 AM

how to find success in business on sunday

रविवार दिनांक 19.08.18 श्रावण शुक्ल नवमी पर सूर्य के सिंह राशि व केतु के नक्षत्र मघा में होने के कारण इस दिन पांचवें आदित्य यानि हिन्दू वर्ष के पंचम सूर्य इंद्र-आदित्य का पूजन किया जाएगा।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
PunjabKesari

रविवार दिनांक 19.08.18 श्रावण शुक्ल नवमी पर सूर्य के सिंह राशि व केतु के नक्षत्र मघा में होने के कारण इस दिन पांचवें आदित्य यानि हिन्दू वर्ष के पंचम सूर्य इंद्र-आदित्य का पूजन किया जाएगा। आदित्य सूर्य का ही नाम है। माता अदिति के गर्भ से जन्म से इनका नाम आदित्य पड़ा। दैत्य अदिति के देवता पुत्रों से ईर्ष्या रखते थे, इसीलिए उनका सदैव देवताओं से संघर्ष होता था। अदिति की प्रार्थना पर सूर्य ने अदिति के गर्भ से जन्म लेकर सभी असुरों को भस्म किया था। आदित्य को ही परमेश्वर शिव व भगवान विराट का नेत्र मानते हैं। इंद्रादित्य के ऋषि अंगिरा हैं, इनकी अप्सरा प्रमलोचा हैं, इनके गन्धर्व विश्वावसु हैं, इनके राक्षस वर्य हैं, इनके भल्ल श्रोता हैं और इंद्र के नाग एलापत्र हैं। इंद्रादित्य का काम हैं वर्षा करना। इंद्र देवराज भी हैं व ऋग्वेद के एक चौथाई मंत्रों में इनका उल्लेख है। इंद्र ने ही ऋषि दधीचि की हड्डियों से बने वज्र से वृत्तासुर का वध किया था। दानवेन्द्र बलि व पांडव अर्जुन भी इंद्र के संसर्ग से पैदा हुए थे। इंद्र को महेन्द्र भी कहा है, जिनकी सवारी ऐरावत हाथी व उच्चै श्रवा घोड़ा है। इंद्र का अस्त्र वज्र व निवास अमरावती है। आज के दिन किए गए सूर्य इंद्रादित्य के विशेष उपाय व पूजन से संतानहीनता का निवारण होता है, हृदय रोगों का शमन होता है तथा रोज़गार में तरक्की मिलती है। 
PunjabKesari
स्पेशल पूजन विधि: सुबह के समय सूर्यदेव का विधिवत पूजन करें। घी में रोली मिलाकर दीप करें, गुग्गल से धूप करें, लाल चंदन चढ़ाएं। लाल गुड़हल के फूल चढ़ाएं। अनार का फलाहार चढ़ाएं। गेहूं व गुड़ के हलवे का भोग लगाएं तथा लाल चंदन की माला से इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें। पूजन के उपरांत फलाहार व भोग लाल गाय को खिलाएं।

स्पेशल मुहूर्त: प्रातः 10:20 से प्रातः 11:20 तक। 
स्पेशल मंत्र: ॐ महेन्द्राय नमः॥

उपाय चमत्कार: 
गुड हैल्थ के लिए: सूर्य देव पर चढ़े लाल चंदन से मस्तक पर तिलक करें।
PunjabKesari
गुडलक के लिए: सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।  

विवाद टालने के लिए: पानी में गुड़ मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

नुकसान से बचने के लिए: सूर्य देव पर 12 लाल फूलों की पत्तियां चढ़ाएं।
PunjabKesari
प्रोफेशनल सक्सेस के लिए: सूर्य देव पर चढ़े आलता से कलाई पर टीका करें। 

एजुकेशन में सक्सेस के लिए: सूर्य देव पर चढ़ा अशोक का पत्ता टेक्स्टबुक के बीच में रखें। 

बिज़नेस में सफलता के लिए: सूर्य देव पर चढ़ा 1रु का सिक्का गल्ले में रखें। 
PunjabKesari
पारिवारिक खुशहाली के लिए: सूर्य देव पर चढ़े जल में रोली मिलाकर घर में छिड़काव करें।

लव लाइफ में सक्सेस के लिए: शहद मिले जल से सूर्यदेव को अर्घ्य दें। 

मैरिड लाइफ में सक्सेस के लिए: दंपत्ति सूर्य देव पर शक्कर मिले जल से अर्घ्य दें।

स्पेशल टोटके: 
संतानहीनता से मुक्ति के लिए: सूर्य देव पर चढ़ा जायफल 5 बार पेट से वारकर जला दें।

रोज़गार में तरक्की के लिए: सूर्य देव पर चढ़ी मौली कलाई पर बंधवाएं।

हार्ट प्रॉब्लम से मुक्ति के लिए: सूर्य देव पर चढ़ी रोली से छाती पर हृदय की तरफ तिलक करें।
PunjabKesari
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

भगवान बनाकर भेजते हैं इन 3 नाम वालों की जोड़ियां (देखें VIDEO)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!