शारीरिक कमजोरी दूर कर शरीर को फौलाद बना देगा ये मंत्र

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 May, 2020 06:33 AM

how to improve physical strength

शिव महापुराण में भगवान शिव के अनेक अवतारों का वर्णन मिलता है। जिनमें से हनुमान जी का अवतार समस्त अवतारों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। महावीर हनुमान जी शारीरिक शक्ति के प्रतीक हैं। वे अतुल बलवान तथा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

शिव महापुराण में भगवान शिव के अनेक अवतारों का वर्णन मिलता है। जिनमें से हनुमान जी का अवतार समस्त अवतारों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। महावीर हनुमान जी शारीरिक शक्ति के प्रतीक हैं। वे अतुल बलवान तथा पराक्रमी हैं। सोने के पर्वत जैसी उनकी सुदृढ़ देह है। वे असुरों अर्थात समस्त दुष्ट शक्तियों, हर प्रकार के राक्षत्व एवं पशुत्व को दूर करने वाले हैं। इसी कारण से इन्हें हिंदू धर्म में महावीर नाम से भी पुकारा जाता है। दुष्टजन उनकी शक्तियों के सामने उसी प्रकार दब जाते हैं जैसे पर्वत के नीचे क्षुद्र तिनका।
 
PunjabKesari How to improve physical strength
हनुमान जी पवन पुत्र वायुदेव के नाम से प्रसिद्ध हैं। उनके चिन्ह को अपनी ध्वजा पर धारण कर अर्जुन ने वायु अर्थात प्राणों पर विजय प्राप्त की थी। प्राण चंचल हों तो मन चंचल हो जाता है। प्राण स्थिर होने से मन स्थिर हो जाता है। हनुमान जी की कृपा प्राप्त हो जाने पर मन और प्राण स्थिर होते हैं और शक्ति बढ़ जाती है।
 
PunjabKesari How to improve physical strength
शनिवार के दिन शनिदेव और भक्त हनुमान जी की आराधना का विशेष महत्व है। शनिवार के दिन

'ॐ हनुमते नमः'
 
PunjabKesari How to improve physical strength
मंत्र का जाप करने से शारीरिक बल बढ़ता है। किसी भी प्रकार की शारीरिक कमजोरी से मुक्ति पाने के लिए उपरोक्त लिखे हनुमान मंत्र का जाप करें। शारीरिक रूप से शक्तिशाली व्यक्ति ही सुखी और स्वस्थ जीवन जी सकता है। सेहत ठीक न होने से लाइफ में आए दिन परेशानियां झेलनी पड़ती है। इस मंत्र में आपके वैवाहिक जीवन को भी सुखी बनाने की क्षमता है ।
 
PunjabKesari How to improve physical strength
 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!