Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Aug, 2019 03:24 PM
एक अमीर कारोबारी अपनी दौलत कई गुण बढ़ाना और उसे सदा के लिए सुरक्षित भी रखना चाहता था। इसके लिए उसने एक अर्थशास्त्री की सेवाएं लीं।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
एक अमीर कारोबारी अपनी दौलत कई गुण बढ़ाना और उसे सदा के लिए सुरक्षित भी रखना चाहता था। इसके लिए उसने एक अर्थशास्त्री की सेवाएं लीं। वह तरह-तरह के तरीके सोचता रहा, गणनाएं करता रहा। इसमें कई हफ्ते बीत गए।
एक रात वह बिस्तर पर लेटे-लेटे इसी पर विचार कर रहा था कि उसे एक तरीका सूझ गया। यह उसे इतना बढिय़ा लगा कि कारोबारी को बताने वह आधी रात को ही उसके घर दौड़ पड़ा। कारोबारी उस समय गहरी नींद में था। उसने अर्थशास्त्री की बात सुने बिना ही कहा, ‘‘मुझे भोर होते ही लम्बी यात्रा पर निकलना है। अगर वह इतना अच्छा तरीका है तो आप मेरी सारी दौलत उसमें निवेश कर दीजिए।’’
तीन महीने बाद कारोबारी लौटा तो यह जानकर उसे बड़ा झटका लगा कि अर्थशास्त्री ने उसकी सारी सम्पत्ति बांट दी है लेकिन जब वह घर से बाहर निकला तो यह देखकर हैरान रह गया कि पहले जो लोग उससे बोलते तक न थे, वे भी बड़े अदब से पेश आ रहे थे। हर कोई उसकी हर तरह की मदद के लिए तत्पर खड़ा था। अब कारोबारी को अर्थशास्त्री का सटीक तरीका समझ में आया कि दौलत बांटने से जो प्यार मिलता है वह कई गुना बड़ी दौलत है और लोगों के दिलों में हमेशा सुरक्षित रहती है।