ये छोटे-छोटे काम, आपकी हर मुश्किल करेंगे आसान

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Jul, 2020 12:18 PM

how to leave happy life

कई बार लोग आकस्मिक संकट से घिर जाते हैं। उससे बाहर निकलने का रास्ता खोजना बहुत ही मुश्किल भरा हो जाता है। अत: ऐसे समय में आप नीचे दिए इन उपायों को आजमाएंगे तो निश्चित ही आपके संकट तत्काल दूर होंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

How to leave happy life: कई बार लोग आकस्मिक संकट से घिर जाते हैं। उससे बाहर निकलने का रास्ता खोजना बहुत ही मुश्किल भरा हो जाता है। अत: ऐसे समय में आप नीचे दिए इन उपायों को आजमाएंगे तो निश्चित ही आपके संकट तत्काल दूर होंगे। 

सुबह, शाम और रात को कपूर जलाना न भूलें। 

PunjabKesari How to leave happy life

प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

घर से बाहर जाते समय कभी भी झगड़कर न जाएं। बाहर जाने से पहले कुछ मीठा खाकर जाएं।

शाम के वक्त (धरधरी के समय) खेलना, सफर करना, संभोग करना, झगड़ा करना, अपशब्द बोलना, टी.वी. देखना, बुरे विचार मन-मस्तिष्क में लाना आदि सभी कार्य करने से व्यक्ति संकटों से घिर जाता है।

PunjabKesari How to leave happy life

दरवाजों के कब्जों में तेल डालते रहें अन्यथा दरवाजे खोलते या बंद करते समय आवाज करते हैं, जो वास्तु के अनुसार अत्यंत अशुभ और अनिष्टकारी होता है।

घर से निकलते समय पहले विपरीत दिशा में 4 कदम जाएं, इसके बाद कार्य पर चले जाएं, ऐसा करने से आपका कार्य जरूर बनेगा।

परिवार में सुख-शांति और समृद्धि चाहते हैं तो प्रतिदिन प्रथम रोटी के चार बराबर भाग करें और इन चारों भागों को एक-एक कर क्रमश: गाय को, दूसरा काले कुत्ते को, तीसरा कौए को और चौथा चौराहे पर रख दें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी और समृद्धि आएगी।

सूर्य को अर्घ्य देने और आदित्यहृदय स्रोत्र का पाठ करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है, दुश्मन कमजोर पड़ते हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है। 

मंगलवार को ऋणमोचन स्रोत्र का पाठ करने से कर्ज कम होता जाता है।

हर शुक्रवार श्रीसूक्त का पाठ धन के आवक के नए मार्ग खोल देता है।

PunjabKesari vastu

घर में एक तुलसी का पौधा लगाएं और सायंकाल प्रतिदिन घी का दीपक जलाएं।

कर्ज में डूबे लोग गायत्री मंत्र का उच्चरण करते हुए पांच लाल गुलाब के फूल डेढ़ मीटर सफेद कपड़े में बांध दें। फिर इन्हें किसी भी पवित्र नदी गंगा, यमुना, गोदावरी में प्रवाहित कर दें। कुछ ही दिनों में ऋण से मुक्त हो जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!