Retirement Life जीने वालों में ऐसे भरेगा जोश

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Nov, 2019 07:29 AM

how to live successful retirement life

गौतम बुद्ध एक बार अपने अनुयायियों को प्रवचन दे रहे थे, तब उन्होंने विराट नगर के राजा सुर्कीत की कथा सुनाई।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

गौतम बुद्ध एक बार अपने अनुयायियों को प्रवचन दे रहे थे, तब उन्होंने विराट नगर के राजा सुर्कीत की कथा सुनाई।

PunjabKesari How to live Successful Retirement Life 

वह कहते हैं कि राजा सुर्कीत के पास लौहशांग नामक एक हाथी था। जिसके जरिए उसने कई युद्धों में विजय पाई थी। युद्ध कला में प्रवीण लौहशांग जब हुंकार भरता हुआ शत्रु सेनाओं में घुसता, तो विपक्षियों के पांव उखड़ जाते थे। एक ऐसा भी दौर आया, जब लौहशांग वृद्ध हो गया। उसका पराक्रम समाप्त हो गया। उसके भोजन में कमी कर दी गई। कई बार हाथी को भूखा-प्यासा ही रहना पड़ता। कई दिनों से पानी न मिलने के कारण एक बार लौहशांग हाथीशाला से निकल कर तालाब की ओर चला गया।

PunjabKesari How to live Successful Retirement Life 

उसने भरपेट पानी पीकर प्यास बुझाई और गहरे जल में उतर गया। उस तालाब में दलदल थी जिसमें वह फंस गया। जितना भी वह निकलने का प्रयास करता, वह उतना ही फंसता जाता। जब यह समाचार राजा तक पहुंचा तो वह बड़े दुखी हुए। हाथी को निकलवाने के प्रयास किए, पर सभी निष्फल।

PunjabKesari How to live Successful Retirement Life 

तब एक चतुर सैनिक ने युक्ति सुझाई। उसने कहा कि सभी सैनिकों को युद्ध की वेशभूषा पहनाई जाए और युद्ध के बाजे बजवाए जाएं। हाथी के सामने युद्ध-नगाड़े बजने लगे। सैनिक लौहशांग की ओर ऐसे बढ़े, जैसे युद्ध में आक्रमण कर रहे हों। यह देखकर लौहशांग में पुराना जोश आ गया। वह आक्रमण करने के लिए पूरी शक्ति से दलदल को रौंदता हुआ तालाब के तट पर जा पहुंचा। 

शिक्षा: आपका मनोबल ही महत्वपूर्ण है। वह जाग जाए, तो असंभव-सा दिखने वाला काम भी सरल और सहज हो जाता है। इसलिए कहा गया है कि मनोबल को सदैव जागृत रखना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!