शादी से पहले जानें कैसी होगी आपकी सास

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 May, 2018 02:40 PM

how will your mother in law learn before marriage

शादी को लेकर हर लड़की की अपनी-अपनी धारणाएं व कल्पनाएं होती हैं। कोई अपने सपनों के राजकुमार का ढांचा ख्वाबों में तैयार करती है तो कोई अपने सुखद शादीशुदा जीवन के सपने देखती है

शादी को लेकर हर लड़की की अपनी-अपनी धारणाएं व कल्पनाएं होती हैं। कोई अपने सपनों के राजकुमार का ढांचा ख्वाबों में तैयार करती है तो कोई अपने सुखद शादीशुदा जीवन के सपने देखती है। विवाह का बंधन न केवल दो लोगों के बीच बल्कि दो परिवारों में जुड़ता है। अक्सर देखा जाता है शादी के बाद सास व बहू के बीच रिश्ते खराब होने लगते हैं। बहुत कम घर होते हैं जहां सास और बहू के बीच अच्छी बनती है। हर रिश्ता बनाने में समय, धैर्य और परिश्रम लगता है और यह कोशिश दोनों तरफ से होनी चाहिए। ज्योतिषशास्त्र की मदद से शादी से पहले राशि के अनुसार जानें आपकी होने वाली सास कैसी होगी?


मेष राशि- मेष राशि वाली लड़कियों की सास का स्वभाव काफी तेज़ होता है। इनको अपने घर में किसी की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं होती, इसी कारण से अक्सर इनकी अपनी बहु के साथ कम बनती है। 


वृष राशि- इस राशि वाली लड़कियों की सास का नेचर उतार-चढ़ाव वाला होता है। कभी तो बहुत प्यार-दुलार करती हैं और कभी अपने गुस्से में आ जाती हैं। इनका अपनी बहू के साथ तालमेल मध्यम रहता है।


मिथुन राशि- मिथुन राशि से संबंधित लड़कियां जैसी सास चाहती हैं वैसी ही उन्हें मिलती है, दोनों में अच्छा तालमेल बनता है लेकिन विचारधारा नहीं मिलती। 


कर्क राशि- कर्क राशि वाली लड़कियों की सास बहुत ज्यादा फैशनेबल होती है। अक्सर इसी कारण सास-बहू में मुक़ाबले शुरू हो जाते हैं। सास बहू के संबंध अक्सर यहां काफी गंभीर रहते हैं।


सिंह राशि- इस राशि वालों की सास आमतौर पर शांत होती है लेकिन बहू के साथ इनका मूड और अंदाज़ मिल नहीं पाता। इनके रिश्ते में बिना कारण तनाव की स्थिति बन जाती है।


कन्या राशि- इस राशि वाली लड़कियों की सास और बहू में खींचातानी चलती रहती है।  दोनों ही खुद को एक दूसरे से ज्यादा बुद्धिमान समझती हैं। इस वजह से ये दोनों न तो किसी की बात सुनती हैं और न मानती हैं। इनके संबंध दिखने में तो ठीक-ठाक लगते हैं पर पीठ पीछे ख़राब होते हैं। 


तुला राशि- इस राशि वाली लड़कियों की सास आज़ादी पसंद करती हैं। उन्हें बहू का किसी भी बात में दखल देना अच्छा नहीं लगता। रोक-टोक होने पर इनके बीच के संबंधों में तनाव के हालात पैदा होने लगते हैं। 
 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वाली लड़कियों की सास घर-परिवार पर अपना राज़ चाहती हैं। ये कभी भी बहू का पलड़ा भारी नहीं होने देती। इन्हें अपनी बसाई गृहस्थी में किसी भी तरह का बदलाव पसंद नहीं होता। 


धनु- इस राशि की लड़कियों की सास दिखावे में माहिर होती हैं। अपने बेटे को हमेशा अपने पल्लू के साथ बांध कर रखती हैं। बहू को कभी भी वो स्थान नहीं देती जिसकी वो हकदार होती है।


मकर राशि- इस राशि वाली लड़कियों के अपनी सास के साथ संबंध सामान्य होते हैं। दोनों मिलकर अपने संबंधों को अच्छा बनाने का प्रयास करती हैं। जब बात धन के लेन-देन की आती है, तो तकरार होने में समय नहीं लगता।


कुम्भ राशि- कुंभ राशि वाली लड़कियों की सास राजनीति में तेज़ होती हैं। अक्सर बहू उनके पैंतरों में फंस जाती है। इस राशि की बहू भी अपने क्रोध और जिद्द के चलते स्थितियां ख़राब कर देती हैं। 


मीन राशि- इस राशि की लड़कियों का सास से संबंध, बहुत अच्छा होता है या फिर बहुत ख़राब। अक्सर इस राशि की बहुएं सास से दूर रहती हैं। जो पास रहती हैं उनकी आए दिन तू-तू, मैं-मैं होती रहती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!