Kundli Tv- अगर ऐसा सपना दिख जाए तो हो जाएंगे मालामाल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Jun, 2018 04:26 PM

if this dream is to be seen then will it be

दिन भर की थकान मिटाने और नई ऊर्जा पाने के लिए गहरी नींद बहुत जरूरी है। नींद में व्यक्ति अनेक प्रकार के स्वप्न देखता है। अक्सर सपने की बात हमें याद नहीं रहती। स्वप्न सुखद एवं दुखद दोनों ही प्रकार के हो सकते हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

दिन भर की थकान मिटाने और नई ऊर्जा पाने के लिए गहरी नींद बहुत जरूरी है। नींद में व्यक्ति अनेक प्रकार के स्वप्न देखता है। अक्सर सपने की बात हमें याद नहीं रहती। स्वप्न सुखद एवं दुखद दोनों ही प्रकार के हो सकते हैं। स्वप्न द्वारा भविष्य में क्या होने वाला है 

गालीयुक्त झगड़ा: यदि स्वप्न में गालीयुक्त झगड़ा होता हुआ देखें, तो शुभ माना जाता है। मुकद्दमे में या युद्ध में, लड़ाइयों में विजय प्राप्त हो सकती है। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। पुराने झगड़ों से पारस्परिक वार्तालाप द्वारा समझौते के भी अवसर आ सकते हैं।

PunjabKesari

गुरु: स्वप्न में गुरु के दर्शन हों तो यह ज्ञान का प्रतीक समझा जाएगा। आरंभ किए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। अनजाने कार्यों में आई बाधा समाप्त होती है।

चिराग: यदि स्वप्न में चिराग दिखाई दे तो शुभ समझा जाता है, परंतु जलता होने पर ही। बुझा हुआ चिराग रिक्तता का सूचक तथा जलता हुआ चिराग सुख समृद्धि का प्रतीक समझा जाता है।

चुनरी: यदि स्वप्न में चुनरी दिखाई दे तो यह सौभाग्य का प्रतीक है। यदि चुनरी ओढ़े हुए कोई विवाहिता स्त्री दिखलाई पड़े तो प्रेम के मामले में सफलता का प्रतीक है।

PunjabKesari

चूड़ी: स्वप्न में चूडिय़ों का दिखाई देना शुभ लक्षण होगा। इसका अभिप्राय: जीवन भर साथ निभाना या प्रेम सहित जीवन जीना है। अविवाहित कन्या देखें तो उसके पति मिलन का प्रतीक है और ऐसा स्वप्न किसी विवाहित स्त्री को दिखाई दे तो उसके पति की दीर्घायु का प्रतीक है। यदि पति रोगी है तो उसे शीघ्र ही रोग मुक्त होने का संकेत समझना चाहिए।

छुरी: यदि स्वप्न में छुरी दिखाई दे तो यह अच्छा शकुन है। यदि जातक किसी संकट में हो तो उसका समाधान होगा। यदि वह मृत्यु शैया पर पड़ा है तो उसे मोक्ष मिलेगा। यदि किसी सामान्य रोग से ग्रस्त है तो स्वस्थ हो जाएगा।

बालक: यदि स्वप्न में लड़का-लड़की या छोटा बालक दिखाई पड़े तो घर में संतान की वृद्धि होगी।

जुआ: यदि जुआ खेलता हुआ देखें तो शुभ एवं अशुभ दोनों प्रकार के फल प्राप्त होते हैं। यदि जुआ खेलने वाला स्वयं हार जाए, तो लाभकारी होगा किन्तु जुए में जीतता हुआ दिखाई दे तो यह हानिकारक होगा क्योंकि स्वप्न में जुए में जीतना धन की हानि का प्रतीक है।

PunjabKesari

जेब कटना: यदि स्वप्न में जेब कटती हुई देखें तो यह लक्षण स्पष्ट ही धन हानि करने वाला है। इसके फलस्वरूप व्यापार में घाटा, घर में चोरी आदि हानियां हो सकती हैं।

जुगनूं: स्वप्न में जुगनूं दिखाई देना भविष्य में होने वाले उतार-चढ़ाव का परिचायक है। ऐसे स्वप्न कभी लाभ तो कभी हानि होने का संकेत देते हैं।

ज्योति: स्वप्न में किसी प्रकार की ज्योति (प्रकाश) दिखाई दे तो शुभ लक्षण है। इसके फलस्वरूप ज्ञान की वृद्धि होती है। धर्म एवं अध्यात्म में रुचि बढ़ती है। यह स्वप्न सौभाग्य में वृद्धि करता है।

PunjabKesari

झंडा: यदि स्वप्न में लहराता झंडा दिखाई दे तो इसे शुभ लक्षण समझना चाहिए। यह उन्नति का प्रतीक है। साधक को धन, संतान, सुयश, मान-प्रतिष्ठा आदि की प्राप्ति होगी।

टीका या तिलक: यदि स्वप्न में टीका या तिलक होता हुआ दिखाई दे तो शुभ नहीं होता। यह सभी कार्यों में बाधाएं उपस्थित होने का परिचायक होगा।

डाक्टर: यदि स्वप्न में डाक्टर दिखाई दे तो यह शुभ नहीं है। इसे घर में रोग, चोट, प्रियजन को घातक रोग, दुर्घटना आदि का प्रतीक समझना चाहिए।

ढोल: स्वप्न में ढोल का दिखाई देना शुभ नहीं समझा जाता। बज रहा ढोल किसी संकट की सूचना देता है। इसे रोग, दुर्घटना, धनाभाव अथवा किसी अनिष्ट समाचार का प्रतीक समझें।

तक्षक (नाग): स्वप्न में नाग दिखाई दें तो शुभ समझना चाहिए जो धनागम की दृष्टि से सौभाग्यशाली और घर में सुख, शांति रहने का प्रतीक है।

PunjabKesari

तलवार: स्वप्न में तलवार दिखाई दे तो यह लक्षण तरकश के समान ही प्रभावी होगा। इसका अभिप्राय: यह है कि यदि किसी जातक या उसका कोई प्रियजन बंधन में हो तो वह उससे छुटकारा प्राप्त कर लेगा।

ठेला: स्वप्न में फलों से भरा हुआ कोई ठेला दिखाई दे तो बहुत ही शुभ होता है। खाली ठेला दिखाई दे तो धनाभाव का सूचक होता है। यदि वह ठेला मैले से भरा हुआ हो तो  अत्यधिक बुरा समझना चाहिए।

तमाचा: यदि स्वप्न में तमाचा मारना दिखाई दे तो वह शुभ-अशुभ दोनों प्रकार के फलों को देने वाला होता है। यदि स्वप्न दृष्टा किसी को चांटा मार दे तो शत्रु पर विजय का प्रतीक है। इसके विपरीत वह स्वयं चांटा खाता हुआ दिखाई देता है तो पराजय का प्रतीक है।

न्यायालय: यदि स्वप्न में न्यायालय का दृश्य दिखाई पड़े तो आपका विवाद बिना न्यायिक प्रक्रिया के हल नहीं होगा।

पकवान: स्वप्न में पकवान दिखाई देना सामान्य फलदायी होगा। जातक स्वयं पकवान खाए तो वह रोगवृद्धि का सूचक है। यदि दूसरे को पकवान खिलाए तो शुभ होगा। 

PunjabKesari

ताश: यदि स्वप्न में ताश (प्लेइंग काड्रस) दिखाई दें तो यह भ्रमित करने वाला स्वप्न होगा। जातक  अपने कार्यों में अनेक प्रकार की समस्याओं को बाधा के रूप में सामने खड़ा हुआ देखता है लेकिन अंत में उनका हल भी मिल जाता है।
 

अगर आपको लगी है नज़र तो ये हैं लक्षण (देखें VIDEO)

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!