Kundli Tv- क्या आप भी अपने सपने में रोते हैं तो...

Edited By Jyoti,Updated: 11 Nov, 2018 12:22 PM

if you also cry in your dream

हर कोई अपने सपनों में बहुत सी चीज़ें देखता है। कुछ लोगों को रात में देखे सपने याद रहते हैं, तो कई लोगों को भूल जाते हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हर कोई अपने सपनों में बहुत सी चीज़ें देखता है। कुछ लोगों को रात में देखे सपने याद रहते हैं, तो कई लोगों को भूल जाते हैं। अाज हम इसी बारे में बात करेंगे कि आखिर सपने में दिखाई दिए सपनों का हमारे जीवन पर क्या असर पड़ता है। ज्योतिष की मानें तो सपनें हमारे जीवन के साथ बहुत काफी हद तक संबंध रखते हैं।  
PunjabKesari
वहीं शास्त्रों के अनुसार सपनों को दो श्रेणियों में बांटा जाता है। अच्छा-बुरा या शुभ-अशुभ। इसके अनुसार अगर आप अपने आपको सपने में रोता हुआ देखते हैं तो शास्त्रों में इसे बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि सपने में खुद को रोते हुए देखना असल जिदंगी में आपने मान-सम्मान में वृद्धि होने का सूचक माना जाता है। ऐसा सपना आपको संकेत देता है कि जल्द ही आपके हालात बदलने वाले हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है। लेकिन बता दें कि कुछ हालातों में खुद को सपने में रोते हुए देखना अशुभ भी माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक अगर आप खुद को रोता हुआ देखते हैं तो ये आपकी मानसिक अवस्था को दर्शाता है। कई बार सपने में दिखता है कि आपके सामने कोई ऐसी वजह है जिसकी वजह से आप सपने में रो रहे हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपकी जिंदगी में भी कोई वजह है जो आपकी परेशानी का कारण बनी हुई है।
PunjabKesari
तो वहीं कई बार सपने में रोना कुछ संकेत भी देते हैं। अगर मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि जो लोग अपनी जिंदगी ने रो नहीं पाते वो लोग सपने में रोकर अपना दर्द कम करते हैं।
PunjabKesari
माना जाता है कि अगर आपने अपने आपको सपने में किसी की मौत पर रोते हुए देखा हो तो ये उस व्यक्ति की दीर्घायु होने की ओर इशारा करता है। वहीं जब आप किसी और को सपने में रोते हुआ देखें तो समझ लें कि आप असल ज़िंदगी में किसी का सहारा लेना चाहते हैं।
घर से निकलते समय आ जाए छींक तो जाने से क्यों रोका जाता है  (VIDEO)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!