Kundli Tv- इन बातों का नहीं रखेंगे ध्यान तो आप भी हो सकते हैं बर्बाद

Edited By Jyoti,Updated: 21 Nov, 2018 04:46 PM

if you do not keep these things in mind you may also be ruined

भारत के इतिहास में आचार्य चाणक्य का बहुत महत्वपूर्ण स्थान रहा है। इनके अपने ज्ञान के बल पर चंद्रगुप्त मौर्य को मग्ध का राजा बना दिया था। इतना ही नहीं इन्होंने चाणक्य नीति नाम के एक ग्रंथ की भी रचना की।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
भारत के इतिहास में आचार्य चाणक्य का बहुत महत्वपूर्ण स्थान रहा है। इनके अपने ज्ञान के बल पर चंद्रगुप्त मौर्य को मग्ध का राजा बना दिया था। इतना ही नहीं इन्होंने चाणक्य नीति नाम के एक ग्रंथ की भी रचना की। यही कारण है इनका हमारे जीवन में  बहुत महत्व पूर्ण स्थान माना जाता है। आज की पीढ़ी भी अगर इनकी दी गई बातों को सीख लें तो वो अपने जीवन में बहुत अागे बढ़ सकता है। तो आइए जानते हैं चाणक्य द्वारा बताई एेसी 6 बातों के बारे में जिसके बारे में चाणक्य के अनुसार हर इंसान को पता होना चाहिए।
PunjabKesari
इंसान को चाहिए कि उस दौलत को भी कभी स्वीकार न करें जिसके लिए उसे कठोर यातना सहनी पड़े, सदाचार का त्याग करना पड़े या अपने शत्रु की चापलूसी करनी पड़े।

चाणक्य बताते हैं कि कांटों से और दुष्ट लोगों से बचने के दो उपाय हैं। अपने पैरों पर खड़े हो और उन्हें इतना शर्मसार कर दो कि वो अपना सर उठाकर चल न सकें और आप से दूर रहें।
PunjabKesari
चाणक्य कहते हैं कि जो अस्वच्छ कपड़े पहनता है, जिसके दांत साफ़ न हो, जो बहुत खाता हो, कठोर शब्द बोलता हो, सूर्योदय के बाद उठता हो उसका कितना भी बड़ा व्यक्तित्व क्यों न हो, वह लक्ष्मी की कृपा से हमेशा वंचित रहता है।
PunjabKesari
जिस व्यक्ति को चारों वेद और समस्त धर्म शास्त्रों का ज्ञान हो लेकिन अगर उसे अपने आत्मा की अनुभूति न हो तो वह उसी चमचे के समान हैं, जिसने अनेक पकवानों को हिलाया लेकिन किसी का स्वाद नहीं चखा।

हर किसी को यही सोचना चाहिए जो बीत गया सो बात गया। कहने का भाव है कि अगर हाथ से कोई गलत काम हो जाए तो उसकी चिंता छोड़ते हुए वर्तमान को सही तरीके से जी कर भविष्य को संवारना चाहिए।
PunjabKesari
चाणक्य कहते हैं कि अगर कोई सांप जहरीला नहीं है, तब भी उसे फुफकारना नहीं छोड़ना चाहिए। इससे चाणक्य कहने का भाव ये है कि कमज़ोर व्यक्ति को भी हर समय अपनी कमज़ोरी का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए।
Career को लेकर रहते हैं परेशान तो बैकुंठ चतुर्दशी पर करें ये काम  (VIDEO)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!