जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं तो समस्या को कभी न होने दें खुद पर हावी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Oct, 2017 03:52 PM

if you want to move forward in life never let the problem be over yourself

अक्सर लोग उन्हें मिली नेमतों की तरफ नहीं देखते हैं, उनका ध्यान केवल समस्याओं की तरफ ही जाता है। अगर आप लोगों की जिंदगी में झांक कर देखेंगे तो आप इस बात से नहीं चौंकेंगे कि उन्हें किस बात से परेशानी है

अक्सर लोग उन्हें मिली नेमतों की तरफ नहीं देखते हैं, उनका ध्यान केवल समस्याओं की तरफ ही जाता है। अगर आप लोगों की जिंदगी में झांक कर देखेंगे तो आप इस बात से नहीं चौंकेंगे कि उन्हें किस बात से परेशानी है, पर आप इस बात से जरूर चकित रह जाएंगे कि वे क्या खो रहे हैं। अच्छा जीवन जीने के लिए आपको मुश्किलों में भी संभावना तलाश करनी आनी चाहिए, न कि संभावना में मुश्किल खोज लेना। 


जीवन में समस्याओं से सामना होना तो तय है लेकिन उनका दुख मनाना या न मनाना आपके ही हाथ है। आपको समझना होगा कि हम समस्याओं को हल करने की तरफ देख रहे हैं या उनसे हिम्मत हार रहे हैं। अक्सर घर या दफ्तर में हम समस्या को शिकायत के साथ देखते हैं, उसे हल करने के नजरिए के साथ नहीं। यह एक घेरा है जिसमें हमें हल की तरफ देखना चाहिए और शिकायत को इस घेरे की परिधि पर होना चाहिए। मगर अधिकतर यह होता है कि हल करने की इच्छा परिधि पर रहती है और केंद्र में शिकायत ही रहती है। 


अगर आप जागरूक हैं तो समस्या की शिकायत करने की बजाय उसका हल निकालने की तरफ ध्यान देंगे। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो समस्या आपको घेर लेगी और आपका चैन छीन लेगी। अप्रभावी लोग समस्या का सामना डर, चिंता और आशंका के साथ करते हैं और समस्या को और भी बड़ा बना देते हैं। लेकिन अगर आप धैर्य और मुस्कुराहट के साथ समस्या को हल करने के बारे में सोचते हैं तो समस्या के साथ पहली लड़ाई तो आप यूं ही जीत जाते हैं। वॉल्ट डिज्नी एक असफल कार्टूनिस्ट थे और एक बार चर्च के गैराज में उन्होंने एक चूहे को ऊपर-नीचे जाते देखा। उन्हें मिकी माऊस का आइडिया मिल गया और फिर लोग उनकी सफलता की कहानी ही याद करते हैं।


आप किसी समस्या का सामना चतुराई से या मूर्खतापूर्ण ढंग, दोनों में से किसी भी तरीके से कर सकते हैं। अगर आपको समस्या का सामना करना है तो जागरूक रहना होगा। समस्या के साथ खेलना होगा। समस्या के साथ आनंद लेना होगा। इसमें रोमांच को महसूस कीजिए। अगर आप समस्या के साथ भी आनंद में रहते हैं तो आप समस्या से बड़े हैं, अन्यथा समस्या आपसे बड़ी हो जाती है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!