इतिहास के पन्नों से जानें दिलचस्प दास्तान

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Jun, 2018 03:48 PM

inspirational and motivational concept in hindi

यह उस समय की बात है, जब नेपोलियन 12 वर्ष का बालक था। एक दिन वह अपनी बहन के साथ बगीचे में खेल रहा था। उस समय एक गरीब लड़की फलों की भरी टोकरी सिर पर रखे उधर से गुजरी।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
यह उस समय की बात है, जब नेपोलियन 12 वर्ष का बालक था। एक दिन वह अपनी बहन के साथ बगीचे में खेल रहा था। उस समय एक गरीब लड़की फलों की भरी टोकरी सिर पर रखे उधर से गुजरी। खेल में दौड़ते समय उसकी बहन उस लड़की से टकरा गई। इससे लड़की की फलों की टोकरी जमीन पर गिर पड़ी। सब फल बिखर गए। कुछ फूट गए, कुछ धूल में सन गए। ऐसा होने पर वह लड़की बहुत दुखी हुई और वहीं बैठकर रोने लगी। 

PunjabKesari
नेपोलियन की बहन बोली, ‘‘घर भाग चलो, नहीं तो मां पीटेगी।’’


नेपोलियन को बहुत बुरा लगा। वह बोला, ‘‘एक तो तुमने उस लड़की का इतना नुक्सान करवा दिया और अब उसकी सहायता करने की बजाय भाग जाना चाहती हो, ऐसा करना ठीक नहीं है।’’


नेपोलियन अपनी बहन और उस लड़की को साथ लेकर अपनी मां के पास पहुंचा। उसने मां से कहा, ‘‘मां, मुझसे इस लड़की के फल गिर गए हैं। आप इसके पैसे दे दें।’’ 


मां बोली, ‘‘ठीक है, मैं इसे पैसे दे देती हूं परंतु तुम्हारी गलती से इसका यह नुक्सान हुआ है इसलिए मैं तुम्हें तीन महीने तक कोई जेब खर्च नहीं दूंगी।’’ 

PunjabKesari
नेपोलियन ने उत्तर दिया, ‘‘हां, मां मुझे यह बात स्वीकार है।’’ 


इस बीच बहन बोल उठी, ‘‘मां, भैया झूठ बोल रहा है, गलती तो मुझसे हुई है, मेरा जेब खर्च बंद करना, भैया का नहीं।’’ 

PunjabKesari
मां मुस्कुराई। उनकी मां ने फलों का मूल्य चुका दिया। उस लड़की से पूछने पर पता चला कि उसका पिता बीमार है। उसके इलाज के लिए पैसे की आवश्यकता है, फल बेचकर वह जो धन कमाएगी, उससे अपने पिता के लिए दवाई लाएगी। उस लड़की का अपने पिता के लिए इतना प्रेम देखकर सब भाव-विभोर हो गए। मां ने यह बात जानकर डाक्टर को बुलाया और उसे साथ लेकर लड़की के घर गई। डाक्टर ने लड़की के बीमार पिता को देखा और दवा लिख दी। नेपोलियन की मां ने डाक्टर की फीस और दवा का मूल्य अपनी जेब से चुका दिया। 

PunjabKesari
घर लौटने पर मां ने नेपोलियन को आशीर्वाद दिया और कहा, ‘‘बेटा, गरीबों के साथ ऐसा ही न्याय करना।’’ 


आगे चलकर यही नेपोलियन एक महान सम्राट बना। उसे अपने गुणों के लिए सदा याद किया जाता है।
PunjabKesari
ये Habits मौत को देती हैं दावत 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!