Inspirational Story: किसी और का जीवनसाथी आपको कर रहा है Attract...

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Sep, 2022 10:53 AM

inspirational story

मोनिका अत्यंत खूबसूरत व शालीन लड़की थी। पति राकेश निजी उद्योग में प्रबंधक थे। विवाह को लगभग एक वर्ष हुआ था। राकेश और मोनिका बहुत मिलजुल कर रहते थे। कल ही सामने वाले फ्लैट में नए किराएदार आ गए थे।

Inspirational Story: मोनिका अत्यंत खूबसूरत व शालीन लड़की थी। पति राकेश निजी उद्योग में प्रबंधक थे। विवाह को लगभग एक वर्ष हुआ था। राकेश और मोनिका बहुत मिलजुल कर रहते थे। कल ही सामने वाले फ्लैट में नए किराएदार आ गए थे। फ्लैट नवविवाहित सामनी व अश्विनी ने लिया था। सामनी एकदम गोरी-चिट्टी, लम्बे बाल व अत्यंत आकर्षक चेहरे की मालकिन थी। उसका पति अश्विनी भी हट्टा-कट्टा, घुंघराले केश व रौबीले चेहरे वाला था तथा सरकारी बैंक में शाखा प्रबंधक था।

PunjabKesari Inspirational Story

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Inspirational Story

सामनी व अश्विनी की जोड़ी से मोनिका बहुत प्रभावित थी। दोनों खूबसूरत, मृदुभाषी। मोनिका अक्सर स्वयं से मन ही मन बतियाती ‘‘क्या कमी है मुझ में। मैं सामनी से अधिक खूबसूरत न सही पर कम भी नहीं। मुझे अश्विनी जैसा स्मार्ट पति क्यों नहीं मिला? अश्विनी और सामनी दोनों इकट्ठे चलते हुए कितने मनमोहक लगते हैं। मेरे पति का रंग काला है। सिर के आधे से ज्यादा बाल भी झड़ गए हैं। काश मुझे भी अश्विनी जैसा पति...।’’

PunjabKesari Inspirational Story
आज मोनिका के सिर दर्द हो रहा था। राकेश मोनिका के सिर की मालिश करने लगा, ‘‘लो गर्म-गर्म चाय भी पी लो। दर्द में आराम आ जाएगा। मैं कैमिस्ट से सिर दर्द की गोली लेकर आता हूं।’’ कह कर राकेश बाजार चला गया।

PunjabKesari Inspirational Story

समय व्यतीत करने मोनिका सामनी के फ्लैट में चली गई। दरवाजा खुला था। मोनिका को साथ वाले कमरे से सिसकियों की आवाज आ रही थी। पर्दे की आड़ में मोनिका अंदर झांकने लगी। शराब में धुत्त अश्विनी सामनी को पीट रहा था। सामनी सिसकते-सिसकते कह रही थी, ‘‘तुम्हारा रोज का काम है यह। अब मैं तंग आ चुकी हूं। तुम शराब छोड़ क्यों नहीं देते। सामने वाले फ्लैट में देखो राकेश कितना अच्छा है। मोनिका का कितना ख्याल रखता है। उसके साथ घर का सारा काम करवाता है। कितना प्यार करता है मोनिका को। काश...’’

PunjabKesari Inspirational Story

मोनिका स्तब्ध रह गई तथा उलटे पांव वापस हो ली। राकेश घर पहुंच चुका था। मोनिका ने राकेश का हाथ पकड़ लिया। ‘‘अरे यह क्या तुम्हें तो बुखार है। चलो अभी चलो डाक्टर के पास।’’

मोनिका की आंखों से आंसू छलक रहे थे। उसने राकेश को आलिंगनबद्ध कर लिया। आज मोनिका समझ रही थी कि जीवन में खूबसूरती का क्या अर्थ है।

PunjabKesari kundli

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!