क्या आप वाकिफ़ हैं रामलीला से जुड़ी इन बातों से?

Edited By Jyoti,Updated: 03 Oct, 2019 02:25 PM

interesting facts related to ramlila

नवरात्रि के शुरू होते जहां एक तरफ़ मां अम्बे की जय-जय शुरब हो जाती है तो वहीं दूसरी और देश के लगभग हर शहर में रामलीला के मंचन का भी पूरे ज़ोरों-शोरों आयोजन होता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नवरात्रि के शुरू होते जहां एक तरफ़ मां अम्बे की जय-जय शुरब हो जाती है तो वहीं दूसरी और देश के लगभग हर शहर में रामलीला के मंचन का भी पूरे ज़ोरों-शोरों आयोजन होता है। अपने वेबसाइट के जरिए हम आपको इससे जुड़ी काफी जानकारी दे चुके हैं। आज उसी कड़ी को जोड़ते हुए हम आपके लाएं हैं इससे जुड़ी अन्य जानकारी। आप में से बहुत से लोग होंगे जिन्होंने अपने जीवन में कभी न कभी कहीं न कहीं रामलीला ज़रूर देखी होगी। मगर यकीनन उनमें से बहुत ही कम लोग होंगे जिन्हें आगे हमारे द्वारा बताई जाने वाले तथ्य पता होंगे। तो चलिए जानते हैं फिर इससे जुड़ी खास बातें-
Dharam, ramlila, रामलीला, Dussehra 2019, navratri dussehra 2019, dussehra 2019 start date, importance of dussehra, भगवान राम, दशहरा 2019, Lord Rama, Ravana, Punjab Kesari, Religious Concept, Dussehra Concept, Fast and Festivals, Vrat or Tyohar
मान्यताओं की मानें तो रामचरित मानस के प्रचार-प्रसार के लिए तुलसीदास जी ने रामलीला की शुरूआत की थी। हालांकि तुलसीदास जी की रामलीला के पहले भी राम कथा के गायन और उनके चरित्र के नाट्य स्वरूप का जिक्र मिलता है। जैसा कि बाल्मीकि रामायण में लव कुश रामकथा का गायन करते हैं। इसी तरह महाभारत में तथा हरिवंश पुराण में भी श्री राम के चरित्र को लेकर नाटक का उल्लेख मिलता है।

लीला से है क्या मतलब-
जब भी लीला शब्द का नाम आता है तो हर किसी के ज़हन में सबसे पहला ख्याल भगवान श्री कृष्ण का ख्याल आता है। लेकिन आपको बता दें लीला शब्द का संबंध न कवल श्री कृष्ण से ही है बल्कि ये श्री राम से भी जुड़ा हुआ है। अगर सही मायने में देखें तो ईश्वर के अवातार से जुड़ी ‘लीला’  भारतीय भक्तों की अनूठी परिकल्पना है। जिसमें केवल आनंद ही आनंद है।
Dharam, ramlila, रामलीला, Dussehra 2019, navratri dussehra 2019, dussehra 2019 start date, importance of dussehra, भगवान राम, दशहरा 2019, Lord Rama, Ravana, Punjab Kesari, Religious Concept, Dussehra Concept, Fast and Festivals, Vrat or Tyohar
3 प्रकार की होती है लीला
धार्मिक दृष्टिकोण से देखें तो लीला का अर्थ होता है लीन होना। जिसके तीन प्रकार बताए गए हैं।
नित्य लीला- कहा जाता है यह लीला प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में दिन-प्रतिदिन घट रही है।
अवतार लीला- अवतार लीली में ईश्वर स्वयं मानव मात्र के कल्याण के लिए पृथ्वी पर किसी न किसी रूप में अवतरित होते हैं।
अनुकरण लीला- अनुकरण लीला के जरिए मनुष्य ईश्वर के अवतार का अनुकरण करने का प्रयास करता है। फिर चाहे वह रामलीला हो या रास लीला।
Dharam, ramlila, रामलीला, Dussehra 2019, navratri dussehra 2019, dussehra 2019 start date, importance of dussehra, भगवान राम, दशहरा 2019, Lord Rama, Ravana, Punjab Kesari, Religious Concept, Dussehra Concept, Fast and Festivals, Vrat or Tyohar
लीला नहीं ईश्वर की करते हैं साधना
लीला करते समय सिर्फ राम का पात्र निभाने वाला ही नहीं बल्कि रावण की भूमिका में खुद को प्रस्तुत कर रहा व्यक्ति खुद को सौभाग्यशाली समझता है। लीला के दौरान किसी पात्र की भूमिका निभाना उसके लिए ईश्वर की साधना से कम नहीं होता है।
Dharam, ramlila, रामलीला, Dussehra 2019, navratri dussehra 2019, dussehra 2019 start date, importance of dussehra, भगवान राम, दशहरा 2019, Lord Rama, Ravana, Punjab Kesari, Religious Concept, Dussehra Concept, Fast and Festivals, Vrat or Tyohar

नाटक नहीं बल्कि धार्मिक अनुष्ठान
रामलीला महज मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि एक धार्मिक अनुष्ठान होता है। जिसमें नियमों और परंपराओं को पूरा पालन किया जाता है। इस दौरान रामायण की चौपाईयां पढ़ी जाती हैं।
Dharam, ramlila, रामलीला, Dussehra 2019, navratri dussehra 2019, dussehra 2019 start date, importance of dussehra, भगवान राम, दशहरा 2019, Lord Rama, Ravana, Punjab Kesari, Religious Concept, Dussehra Concept, Fast and Festivals, Vrat or Tyohar
सभी की यही होती है कामना
विश्वभर में प्रस्तुत की जाने वाली रामलीला का आयोजन इसी भावना से किया जाता है कि दुनिया का प्रत्येक व्यक्ति के घर में राम जैसा पुत्र, सीता जैसी पत्नी, लक्ष्मण जैसा भाई और हनुमान जैसा सेवक अवश्य हो।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!