आपने भी नहीं सुने होंगे पीपल से जुड़े ये तथ्य

Edited By Jyoti,Updated: 03 Aug, 2020 02:39 PM

interesting facts related to vastu in hindi

हिंदू धर्म की बात करें तो इसमें ऐसे कई पेड़-पौधों के बारें में बताया गया है, जिनकी पूजा आदि करना अच्छा माना जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू धर्म की बात करें तो इसमें ऐसे कई पेड़-पौधों के बारें में बताया गया है, जिनकी पूजा आदि करना अच्छा माना जाता है। इनमेें से एक है पीपल का पेड़, जिसे लेकर सनातन धर्म में अलग ही मान्यताएं हैं। कहा जाता है इस एक पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। यही कारण है कि हिंदू धर्म से संबंध रखने वाला लगभग हर व्यक्ति इसकी पूजा करता है। यहां तक कि कुछ लोग तो अपने घरों में इसे लगा भी लेते हैं, मगर क्या ये करना ठीक होता?
PunjabKesari, पीपल, Peepal, पीपल का पेड़, Peepal tree, Interesting Facts Related to Peepal Tree, Vastu Peepal Connection, Basic vastu tips, Vastu Shastra, Vastu Tips In hindi, Vastu facts related to peepal
क्या पीपल का पेड़ घर में लगाना चाहिए?

क्या इसे लगाने से शुभ प्रभाव प्राप्त होते है? 

क्या आप ने इन सवाले के बारे में सोचा है?

क्या आप भी अपने घर में पीपल का पेड़ लगाने की सोच रहे हैं? 

अगर आपका उत्तर हां में है, तो बता दें ऐसा करने से पहले एक बार हमारे द्वारा दी जाने वाले जानकारी ज़रूर पढ़ लें। जी हां, क्योंकि हो सकता है जाने-अनजाने में आप इसके शुभ प्रभाव की जगह अशुभ प्रभावों को अपने जीवन में न्यौता न दे दें। 
PunjabKesari, PunjabKesari, पीपल, Peepal, पीपल का पेड़, Peepal tree, Interesting Facts Related to Peepal Tree, Vastu Peepal Connection, Basic vastu tips, Vastu Shastra, Vastu Tips In hindi, Vastu facts related to peepal
हम जानते हैं आप यकीनन आप सोच रहे होंगे कि भला पीपड़ का अशुभ प्रभाव कैसे दे सकता है। तो बता दें दरअसल वास्तु के अनुसार इसे शुभ नहीं माना जाता। जी हां, इसके अनुसार घर में पीपल का पेड़ लगाना अच्छा नहीं होता है। इसके घर में होने से घर के सदस्यों के जीवन में दुर्भाग्य पैदा हो जाता है। यही कारण है कि कहा जाता है कि अगर घर में कभी पीपल का पेड़ उग जाए तो इसे तुरंत काट देना चाहिए। 

यहां जानें इस न लगाने के कारण- 
ऐसा कहा जाता है पीपल के वृक्ष की छाया तो शीतल होती है, परंतु यह घर के लिए शुभ कभी नहीं माने जाते। बल्कि कहा जाता है कि जिस घर में पीपल के पेड़ की छाया पड़ती है उश घर के लोगों की प्रगति में बाधाएं आती हैं। इसके अलावा घर के लोग दीर्घायु नहीं होते यानि सदस्यों की उम्र कम हो जाती है। 

पीपल के पेड़ को लेकर ये माना जाता है कि ये अपने सात वैराग्य लाता है। 

परंतु शादीशुदा लोगों के लिए इसे शुभ नहीं माना जाता। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में इसके होने से शांति भंग होती है साथ ही साथ पति-पत्नी के बीच कलह होती है।
PunjabKesari, पीपल, Peepal, पीपल का पेड़, Peepal tree, Interesting Facts Related to Peepal Tree, Vastu Peepal Connection, Basic vastu tips, Vastu Shastra, Vastu Tips In hindi, Vastu facts related to peepal

मान्यता है कि घर में पीपल का पेड़ होने से संतान को भी कष्ट झेलना पड़ता है, ऐसे में बच्चे हर समय बीमार रहते हैं। अगर इसे घर की पूर्व दिशा में लगा दिया जाए तो इससे जीवन में भय और निर्धनता आती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!