गुड़ से जुड़े उपाय लाएंगे जीवन में स्थिरता, आप भी आज़माएं

Edited By Jyoti,Updated: 26 Mar, 2022 04:05 PM

jaggery benefits upay astrology in hindi

सर्दियों के दिनों में गुड़ जहां हमारे गर्मी प्रदान करता है तो वहीं गुड़ का 1 टुकड़ा ग्रह दोष व देवी देवताओं को

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सर्दियों के दिनों में गुड़ जहां हमारे गर्मी प्रदान करता है तो वहीं गुड़ का 1 टुकड़ा ग्रह दोष व देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। शास्त्रों में गुड़ को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे अक्सर प्रसाद के रूप में भगवान को अर्पित किया जाता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी को गुड़ का भोग लगाने से भगवान बहुत प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आपको बता दें, गुड़ के टोटके आपकी धन से जुड़ी परेशानियां और काम में आ रही रूकावटे भी दूर करते हैं। तो दोस्तों आइए जानते हैं गुड़ के छोटे छोटे टोटके-

अगर आपकी कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है, तो मंगलवार के दिन गुड़ दान जरूर करें ऐसा करने से आपका मंगल ग्रह मजबूत बनेगा और साथ में आपका भाग्य आपके साथ हमेशा बना रहेगा। इसके अलावा शुक्रवार के दिन 800 ग्राम घी के साथ गुड़ मिलाकर हनुमान जी के मंदिर में रखने से मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव खत्म हो जाता हैं।

PunjabKesari  gud khane ke nuksan, gond khane ke fayde, gud ke totke, gud for mangal dosh, remedies for mars, mangal majboot hone ke fayde, Dharm, Punjab Kesari

अगर आप अपनी कोई मनोकामना पूरी करना चाहते हैं या फिर आपकी कोई इच्छा पूरी नहीं हो पा रही हो, तो गुड़ को एक लाल कपड़े में लपेटकर एक सिक्के के साथ बांधकर किसी नदी में प्रवाहित करें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी।

आजकल देखा होगा बहुत से लोग जॉब न मिलने से परेशान रहते हैं। तो अगर आपकी नौकरी नहीं लग रही हो या फिर आप किसी इंटरव्यू पर जा रहे हो, तो उससे पहले गुड़ और आटा मिलाकर गाय को जरूर खिलाएं। ऐसा करने से आप का कार्य पूरा हो जाएगा। और आपको जॉब मिलने के योग बढ़ जाते हैं।

तो वहीं अगर आपको नींद नहीं आने की बीमारी है, तो सोने के रूम में सोने से पहले 2 किलो गुड़ को लाल कपड़े में बांधकर रख लें। ऐसा करने से नींद ना आने की समस्या बहुत जल्दी हल हो जाएगी।

PunjabKesari  gud khane ke nuksan, gond khane ke fayde, gud ke totke, gud for mangal dosh, remedies for mars, mangal majboot hone ke fayde, Dharm, Punjab Kesari

अगला उपाय है अगर आपको बार-बार कहीं चोट लग रही हो या आपके साथ दुर्घटना की संभावना हमेशा बनती दिखती हो, तो ऐसे में आप तांबे के बर्तन में गुड़ रखकर हनुमान जी के मंदिर में दान करें। ऐसा करने से आपकी ये समस्या पूरी तरह ठीक हो जाएगी।

अगर आप अपना मकान बनवाना चाहते हैं और सम्पत्ति पाना चाहते हैं तो आप प्रत्येक शुक्रवार को किसी जरूरतमंद को गुड़ का दान करें। आप चाहे तो रविवार के दिन किसी लाल गाय को भी गुड़ खिला सकते हैं। इससे जल्द ही आपको धन लाभ होगा।

अगर आप बेशुमार दौलत चाहते हैं तो एक लाल कपड़े में गुड़ की एक ढ़ेली रख दें। साथ ही उसमें एक रुपए का सिक्का रख दें। अब इसे मां लक्ष्मी के चरणों में रख दें। पोटली को धूप-दीप दिखाएं। अब इस कपड़े को अपनी तिजोरी या रुपए रखने की जगह पर रख दें। इससे आपके पास पैसा आने लगेगा।

अगर आप आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं, आप पर कर्ज का बोझ है तो आप हनुमान जी को गुड़ से बनी मिठाई चढ़ाएं। आप चाहे तो गुड़-चना भी चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से मंगल ग्रह का प्रकोप शांत होगा और आपके जीवन में स्थिरता आएगी।

PunjabKesari  gud khane ke nuksan, gond khane ke fayde, , mangal majboot hone ke fayde, Dharm, Punjab Kesari

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!