भविष्यफल: गुरु-चंद्र का समसप्तक योग, किसे मिलेगा सफलता का साथ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Feb, 2018 08:04 AM

आज का शुभाशुभ: गुरुवार 22.02.18 चंद्र मेष राशि व भरिणी नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक। आज का विशेष उपाय: सफलता हेतु काली गाय को गुड़-चना खिलाएं। आज का महामंत्र:

आज का शुभाशुभ: गुरुवार 22.02.18 चंद्र मेष राशि व भरिणी नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।


आज का विशेष उपाय: सफलता हेतु काली गाय को गुड़-चना खिलाएं।


आज का महामंत्र: ॥ ग्रीं गुरवे धनुर्धराय नमः ॥ इस गुरु मंत्र से सफलता मिलती है।


मेष: महत्वपूर्ण समय का लाभ उठाएं। जरूरी काम दोपहर तक निपटा लें। प्रयासों में अड़चनें आएंगी। विरोधी वर्ग परेशानियां खड़ी करेगा।


वृष: दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। दौड़-भाग व परिश्रम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। भौतिक सुख-साधनों में निश्चित वृद्धि होगी।


मिथुन: घरेलू क्लेश परेशान करेंगे। ग्रह स्थिति खर्चीली साबित होगी। कारोबार में विश्वासपात्र से धोखा मिलेगा। सावधान होकर काम करें। 


कर्क: सुख-सुविधा के साधन प्राप्त होंगे। अकस्मात लाभदायक कार्य पूरे होंगे। दुर्भाग्य से निश्चित मिलेगी मुक्ति। साख मजबूत होगी।


सिंह: शारीरिक कष्ट के कारण हुए खर्च से दुखी रहेंगे। करियर में नई रणनीति अपनानी पड़ेगी। नियोजित योजनाओं पर अमल करेंगे।


कन्या: स्थायी व्यवसाय से लाभ होगा। बुजुर्गों की सेवा में रूचि बढ़ेगी। प्रयास और दौड़ भाग निरर्थक रहेंगे। धनहानि के संकेत हैं।

 
तुला: व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। प्रभावशाली व्यक्ति मददगार साबित होगा। पेचीदा काम सफल रहेंगे। लक हर काम में साथ देगा।


वृश्चिक: नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। सुझ-बुझ से किए कार्य सफल रहेंगे। शुभ कार्य की योजना बनेगी। अधिकारी सहयोग करेंगे। 


धनु: साजिशों से सतर्क रहें। लाभार्जन से रुकावट दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवन में उत्साह बना रहेगा। 


मकर: घर के रख-रखाव का कार्य होने के संकेत हैं। काम लटकने से परेशान रहेंगे। व्यक्ति विशेष के सहयोग के बावजूद काम नहीं बनेगा। 


कुंभ: करियर में प्रगति से धन लाभ होगा। अधिकारी कामकाज की सराहना करेंगे। चंचल मन को कंट्रोल करें। अनावश्यक विवादों से बचें।


मीन: लंबित कार्यों कि पूर्णता से खुशी बढ़ेगी। धन कोष की वृद्धि के साथ ही लाइफस्टाइल पर खर्चा बढ़ेगा। प्रोफेशनल सक्सैस मिलेगी।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!