गुरु के धनु राशि में प्रवेश से भारत पर पड़ेगा कुछ ऐसा Effect

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Jul, 2020 10:06 AM

jupiter transit

कंडा घाट के प्रसिद्ध ज्योतिषी आचार्य दैवज्ञ पं. राजीव शर्मा ‘शूर’ ने देवगुरु बृहस्पति के धनु राशि में गोचर को भारत के लिए खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा कि बृहस्पति ने 30 जून को वक्री चाल से अपनी राशि धनु में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जालंधर (स.ह.): कंडा घाट के प्रसिद्ध ज्योतिषी आचार्य दैवज्ञ पं. राजीव शर्मा ‘शूर’ ने देवगुरु बृहस्पति के धनु राशि में गोचर को भारत के लिए खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा कि बृहस्पति ने 30 जून को वक्री चाल से अपनी राशि धनु में प्रवेश किया है और 20 नवम्बर 2020 को पूर्ण मार्गी अवस्था में दोपहर को मकर राशि में उस समय भी ‘मकर’ ही ‘लग्न’ में प्रवेश करेंगे। उस समय तक भारत को विषय रूप से सरहदों पर चारों और सचेत रहना होगा। क्योंकि हमारे क्षेत्रों में भी जो भी पहले चीनी वायरस कोरोना एवं आतंकी और चीन सेना की शरारतें हुई वो गुपचुप रूप से पहले भी 5 नवम्बर 2019 से लेकर 30 मार्च 2020 तक धनु राशि में बृहस्पति के रहने के कारण हुई। 

PunjabKesari Jupiter Transit

गुरु के अब पुन: अपनी इसी स्वराशि में आने से ये गतिविधियां बढ़ेंगी। विशेष तौर पर चीनी जैविक वायरस गुप्त हथियार ‘कोरोना’ से और भारत के विरुद्ध चीन द्वारा समझौता उल्लंघन करके कच्चे-पक्के टैंट लगाना, आतंकी पाक-कम्युनिस्ट नेपाल सरकार से गुप्त षड्यंत्र कर भारत के विरुद्ध व्यूह रचना की जो और देशों को भी लपेटेगी। 

PunjabKesari Jupiter Transit

इसी काल खंड में चीन ने करीब सभी देशों का ‘कोरोना’ से विश्व युद्ध चला दिया। इस दौरान बड़े धार्मिक स्थान पर बड़ी हानि या दुर्घटना हो सकती है। भारत सहित विश्व की सरकारों को सावधान रहना होगा। भीतर के गुप्त दुश्मनों की अनदेखी सभी सरकारों को भारी पड़ सकती है।

PunjabKesari Jupiter Transit

गुरु चांडाल योग देश के लिए ठीक नहीं
भारत की नाम राशि धनु बनती है जिस पर वर्तमान में शनि की साढ़ेसाती अंतिम चरण में खराब चल रही है। इस बीच धनु में गुरु संग केतु से गुरु चंडाल योग गुप्त खतरे देगा। आकाश से दुनिया पर भिन्न रूपों में आफत बरसती दिखेंगी। जल, बजरी, बाढ़, हिम से अग्नि, बिजली, सुनामी, भूकम्प से दुर्घटनाओं, दंगे, टकराव, आतंक, धार्मिक उन्माद दिखेगा। बेरोजगारी, खेती, महंगाई चरम पर जाएगी। न्यायालय के फैसले चौंकाने वाले होंगे। अचानक युवा नेता अभिनेता पर हमला कर सकते हैं, साथ ही वरिष्ठ हस्ती से जनता महरूम होगी।

PunjabKesari Jupiter Transit

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!