आज गुरु बदलेंगे अपना घर, सिर्फ 6 राशियों को मिलेगा खास तोहफा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Mar, 2019 01:48 PM

jupiter transit in sagittarius

आज शुक्रवार चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। रात 8:22 पर गुरु अपना घर बदलेंगे। वे अपना घर छोड़कर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। फिर 30 मार्च, 2020 तक वे धनु राशि में ही रहने वाले हैं तत्पश्चात

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज शुक्रवार चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। रात 8:22 पर गुरु अपना घर बदलेंगे। वे अपना घर छोड़कर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। फिर 30 मार्च, 2020 तक वे धनु राशि में ही रहने वाले हैं तत्पश्चात मकर राशि में जायेंगे। इस दौरान वे आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालने वाले हैं आइए जानें-

मेष- 10 अप्रैल तक बंद किस्मत के दरवाज़े खुलेंगे और बड़ी कामयाबी हाथ लगेगी। धन का आना-जाना लगा रहेगा। अपने बलबूते पर खूब प्रसिद्धि बटोरेंगे।
उपाय- प्रतिदिन किसी मंदिर में सिर झुकाकर प्रणाम करें। संभव न हो तो घर के मंदिर में माथा टेकें।

PunjabKesari

वृष- भरपूर सांसारिक सुख मिलेगा। सेहत में सुधार आएगा, रोगों से पीछा छूटेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे मनचाहा लाभ उठाया जा सकता है।
उपाय- गरीबों को रोटी, कपड़ा अथवा फल का दान करें। घर आए मेहमान को कुछ न कुछ जरूर खिलाएं-पिलाएं।

ये एक उपाय Weak student को भी exam में करा सकता है Pass

मिथुन- अपने घर-परिवार को खुश करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिती सामान्य रहेगी।
उपाय- बृहस्पतिवार को पीली चीज़ों का दान करें।

PunjabKesariकर्क- किस्मत के सितारे मंद रहेंगे। दोस्तों के साथ मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक स्थिती भी सामान्य रहेगी। प्रोफिट पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
उपाय- कंजक पूजन करें और उन्हें गिफ्ट में पीले रंग का कपड़ा दें। 

सिंह- बच्चों से अनबन रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। फाइनेंशियल कंडीशन में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
उपाय- गणपति बप्पा की पूजा करें और धर्म-कर्म के कामों में अपना सहयोग दें।

कन्या- भूमि-भवन और वाहन का सुख प्राप्त करेंगे। किसी की मदद का अवसर मिलेगा, सच्चे दिल से उसकी हेल्प करें। पिता जी की तरक्की होगी।
उपाय- बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और उन्हें अपनी जेब को ध्यान में रखते हुए कुछ न कुछ गिफ्ट भी जरूर दें।

PunjabKesariतुला- बड़ा मुनाफा मिलेगा लेकिन इधर-उधर खर्च हो जायेगा। दूसरों से किसी भी तरह की उम्मीद न रखें अन्यथा आपको ही दुख होगा।
उपाय- नवदुर्गा की पूजा करें। कंजक पूजन करके उनका आशीर्वाद लें।  

वृश्चिक- आर्थिक लाभ तो होगा लेकिन ज्यादा देर तक आपके पास टिक नहीं पाएगा। सेवा और दान-धर्म का काम करने से धन की देवी आप पर मेहरबान रहेंगी।
उपाय- चने की दाल पीले कपड़े में बांधकर किसी भी धार्मिक स्थान पर दान करें।

धनु- अपने गुड बिहेवियर के बल पर आप तन मन और धन का सुख पाएंगे। अपना अच्छा चाहते हैं तो पिता की सलाह के बिना कोई काम न करें।
उपाय- फिमेल की रिस्पेक्ट करें। सैलरी में से कुछ पैसे निकाल कर कैश बॉक्स में रखें, 10 अप्रैल के बाद उन्हें किसी धार्मिक स्थान पर चढ़ा दें।

PunjabKesari

मकर- फाइनेंशियल कंडीशन सामान्य रहेगी। खर्चों पर लगाम लगाएं अन्यथा कर्जों में डूब सकते हैं। आपके पिता जी टेंशन में रह सकते हैं। 
उपाय- केसर या हल्दी का तिलक लगाएं। 

कुंभ- फैमिली में अच्छी बॉडिंग रहेगी। इनकम बढ़ेगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी।
उपाय- जो भी आपसे मदद मांगने आए, उसकी हेल्प जरुर करें। धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।

मीन- आपकी और आपके पिता जी की प्रमोशन के योग हैं। घर-परिवार में धन और बरकत बनी रहेगी। हर तरफ से खुशियां और सुख मिलेंगे।
उपाय- 10 अप्रैल तक अपना सिर कवर करके रखें, संभव न हो तो माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

मोदी पर 2019 की सबसे सटीक भविष्यवाणी !

PunjabKesari


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!