Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Jun, 2022 08:59 AM
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Jyeshta Month 2022 shukla paksha Vrat Festivals List
1 जून : बुधवार : चंद्र दर्शन, दादा भाई नौरोजी की पुण्यतिथि
2: गुरुवार: रम्भा तृतीया व्रत, महाराणा प्रताप जी की जयंती, मेला हल्दी घाटी, मेवाड़, मुसलमानी महीना जिल्काद शुरू
3: शुक्रवार : श्री उमा अवतार, सिद्धि विनायक श्री गणेश चतुर्थी व्रत, श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज का बलिदान दिवस
5: रविवार : अरण्य षष्ठी, श्री विन्ध्यवासिनी पूजा, मेला मानसर (जम्मू-कश्मीर)
8: बुधवार: श्री दुर्गा अष्टमी व्रत, दश महाविद्या देवी माता श्री धूमावती जयंती, मेला श्री क्षीर (खीर) भवानी (श्री क्षीर भगवती) जम्मू-कश्मीर)
9: गुरुवार : श्री गंगा दशहरा महापर्व, श्री गंगा दशमी (श्री गंगा जन्म), श्री बटुक भैरव जी की जयंती, सेतुबंध श्री रामेश्वरम यात्रा पूजन दर्शन एवं प्रतिष्ठा दिवस
10: शुक्रवार : निर्जला एकादशी व्रत स्मार्तों (गृहस्थियों) का, भीमसेनी एकादशी व्रत, मेला पिपलु (ऊना), सपोर यात्रा धारलदा (ऊधमपुर) जम्मू-कश्मीर
11: शनिवार : निर्जला एकादशी व्रत वैष्णवों (संन्यासियों) का, त्रिस्पर्शा महाद्वादशी, मेला खाटु श्याम जी (राजस्थान)
12: रविवार : प्रदोष (शिव प्रदोष) व्रत, वट सावित्री व्रत प्रारंभ (पूर्णिमा पक्ष)
13: सोमवार : श्री सत्य नारायण व्रत
14: मंगलवार : स्नान-दान आदि की ज्येष्ठ पूर्णिमा, देव स्नान पूर्णिमा, वट सावित्री व्रत, (पूर्णिमा पक्ष), संत शिरोमणि भक्त कबीर दास जी की जयंती, मेला शुद्ध महादेव यात्रा (ऊधमपुर, जम्मू-कश्मीर)।