Kundli Tv- अगर आपके साथ भी होता है कुछ एेसा तो...

Edited By Jyoti,Updated: 28 Jul, 2018 04:21 PM

jyotish shubh sanket

ज्योतिष शास्त्र में एेसी बहुत सी बातें बताई गई, जिनसे व्यक्ति के जीवन से संबंधित बहुत बातों का पता लगता है। इसके अनुसार कुछ एेसे चीज़ें व बातें बताई गईं है जो व्यक्ति के लिए काफी शुभ मानी जाती हैं। तो आईए जानते हैं क्या वो शुभ संकेत-

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
ज्योतिष शास्त्र में एेसी बहुत सी बातें बताई गई, जिनसे व्यक्ति के जीवन से संबंधित बहुत बातों का पता लगता है। इसके अनुसार कुछ एेसे चीज़ें व बातें बताई गईं है जो व्यक्ति के लिए काफी शुभ मानी जाती हैं। तो आईए जानते हैं क्या वो शुभ संकेत-

PunjabKesari
सुबह उठते ही आपकी नजर दूध पर पड़े तो शुभ संकेत है। दिन मंगलमय जाता है।


घर से निकलते ही कोई व्यक्ति आपको गुड़ के साथ दिखे तो शुभ संकेत है। कार्य पूर्ण होता है।
 

घर से निकलते ही कोई सुहागिन स्त्री दिखे तो शुभ संकेत है। अगर वह नए वस्त्रों में दिखाई दे तो अत्यंत शुभ है।
 

घर से निकलते समय आपके पहने हुए कपड़ों में रुई का टुकड़ा मिले तो शुभ होता है।
PunjabKesari

महिला के पास जो चाबियों का गुच्छा होता है उसमें बार-बार जंग लगे तो शुभ संकेत है।
PunjabKesari

घर से निकलते समय आपकी जेब से कोई सिक्का नीचे गिरे तो शुभ संकेत है।
 

घर से निकलने के तुरन्त बाद आप अचानक वर्षा में भीग जाएं तो शुभ संकेत है।
 

घर से निकलते समय किसी फल लिए हुए व्यक्ति को देखना शुभ होता है। जैसे आप घर से निकले और सामने फल बेचने वाला फलों के साथ आपके सामने आ जाए तो शुभ है, कोई फलों से लदी हुई गाड़ी मिले तो भी शुभ है।
 

घर से निकलते ही पानी से भरी बाल्टी लिए हुए व्यक्ति का मिलना।
PunjabKesari

घर से निकलते ही साधु, सज्जन पुरुष, कोई वृद्ध स्त्री जिसका आपको आशीर्वाद मिलता हो, कोई हंसमुख स्त्री, कन्या मिले तो जिस कार्य के लिए आप घर से निकले हो वह कार्य पूर्ण होगा।
 

घर से निकलते ही दूर कहीं किसी मन्दिर में आरती अथवा घंटियां बजने की आवाज का आना शुभ संकेत है।
PunjabKesari

आपके पड़ोस में कोई महिला पूजा-पाठ करती हो और जब सुबह आपकी आंखें खुलें तो उसके घर से भजनों की आवाज, शंख की आवाज, आरती की आवाज का सुनाई देना अत्यंत शुभ शकुन होता है। विपत्ति नहीं आती। 


कभी भी घर से निकलते समय अपशकुन संकेत मिले तो आप वापस घर जाओ और कुछ समय पश्चात फिर से प्रभु, माता-पिता, बड़े भाई-बहनों का आशीर्वाद लेकर घर से निकलो। कोई भी शुभ कार्य अथवा किसी यात्रा पर जाने से पूर्व आपको अपने पूर्वजों, माता-पिता आदि की आज्ञा और आशीर्वाद लेकर ही करना चाहिए। बिना आज्ञा और आशीर्वाद के कोई भी कार्य चाहे वह सफल भी हो जाए, उसका कोई महत्व नहीं होता। 
Kundli Tv- यहां मिलेगी चार्तुमास से जुड़ी हर एक जानकारी (देखें Video)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!