8 अप्रैल बनेगा दुर्लभ योग, होंगे आप मालामाल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Apr, 2018 03:41 PM

kalashtami 8th april will become a rare yoga

रविवार, 8 अप्रैल को वैशाख महीने की अष्टमी तिथि है। इसे कालाष्टमी कहा जाता है। रविवार के कारक देव कालभैरव हैं, इस रोज ये पर्व आने से दिन और रात दोनों का महत्व बढ़ जाता है। ये योग मंगलसूचक है दैत्य गुरु शुक्र ग्रह मेष राशि में और देव गुरु बृहस्पति तुला

रविवार, 8 अप्रैल को वैशाख महीने की अष्टमी तिथि है। इसे कालाष्टमी कहा जाता है। रविवार के कारक देव कालभैरव हैं, इस रोज ये पर्व आने से दिन और रात दोनों का महत्व बढ़ जाता है। ये योग मंगलसूचक है दैत्य गुरु शुक्र ग्रह मेष राशि में और देव गुरु बृहस्पति तुला राशि में एक-दूसरे के आमने सामने रहेंगे। इस स्थिति में किए गए तंत्र शक्तियों के प्रयोग शीघ्र शुभ फल देते हैं। तांत्रिकों के लिए ये रात्रि बहुत खास होती है, वह तंत्र क्रिया के माध्यम से अभीष्ट सिद्धियों को अंजाम देते हैं। इस रात किए गए जादू-टोने, तंत्र-मंत्र, वशीकरण और रहस्यमयी विद्याओं की काट पाना बहुत मुश्किल होता है। सर्तकता के साथ इन सिद्धियों को अंजाम दिया जाता है। छोटी सी भूल, बड़ी समस्याओं को पैदा कर सकती है। आप भी इस दुर्लभ योग को लाभ उठाएं और घर पर कुछ अचूक उपाय करके बिजनेस की धीमी रफ्तार को बढ़ा सकते हैं।


सूर्यास्त के बाद साबुत उड़द, लाल फूल, लाल मिठाई, एक लोटा जल और नींबू बाबा कालभैरव को अर्पित करें।


रात में बाबा कालभैरव को सवा सौ ग्राम साबुत काली उड़द अर्पित करें। फिर फूल, माला अौर दीपक प्रज्वलित करके पूजा करें। इसके साथ भैरव बाबा के इस मंत्र का जप करें। ऐसा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाएगी। पूजन समाप्त होने के बाद उड़द में से 11 दाने निकालें और अपनी दुकान अथवा कार्य स्थल पर बिखेर दें। 

॥ऊं भ्रं काल भैरवाय फट॥
।। ॐ हं षं नं गं कं सं खं महाकाल भैरवाय नम:।।
|| ॐ भयहरणं च भैरव: || 

इसके अतिरिक्त शत्रुअों से मुक्ति हेतु इस मंत्र का जप करें।
ऊं ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरूकुरू बटुकाय ह्रीं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!