कालाष्टमी व्रत- भैरव करेंगे बुरी नज़र से आपकी रक्षा

Edited By Jyoti,Updated: 05 Jun, 2018 04:42 PM

kalashtami fast

कल बुधवार दिनांक 06.05.18 को भैरव कालाष्टमी पर्व मनाया जाएगा। कहा जाता है कि भगवान भैरव से काल भी भयभीत रहता है इसलिए उन्हें कालभैरव भी कहते हैं। शिव पुारण के मुताबिक इसी दिन दोपहर में रुद्रावतार भैरव उत्पन्न हुए थे, जिस कारण इसे कालाष्टमी पर्व कहते...

यहां बैठकर पढ़ने से SHARP होगी बच्चों की MEMORY 
कल बुधवार दिनांक 06.05.18 को भैरव कालाष्टमी पर्व मनाया जाएगा। कहा जाता है कि भगवान भैरव से काल भी भयभीत रहता है इसलिए उन्हें कालभैरव भी कहते हैं। शिव पुारण के मुताबिक इसी दिन दोपहर में रुद्रावतार भैरव उत्पन्न हुए थे, जिस कारण इसे कालाष्टमी पर्व कहते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार अंधकासुर ने अधर्म की सीमा लांघ ली थी। घमंड में चूर अंधकासुर ने महादेव पर आक्रमण करने का दुस्साहस कर दिया। अंधकासुर के संहार के लिए रुद्र के रुधिर से भैरव की उत्पत्ति हुई। 
PunjabKesari

एक प्रचलित किंवदंती के अनुसार पूर्व में ब्रह्मा पंचमुखी थे व ब्रह्मा पंचम वेद की रचना भी कर रहे थे। इसी विषय पर महादेव ने ब्रह्मा से वार्तालाप की परंतु न समझने पर महाकाल से उग्र, प्रचंड भैरव प्रकट हुए व उन्होंने नाखून के प्रहार से ब्रह्मा का पांचवा मुख काट दिया, इस पर भैरव को ब्रह्महत्या का पाप लगा। 
PunjabKesari

एक और किंवदंती के अनुसार कालांतर में ब्रह्मा ने महादेव की वेशभूषा पर उनका उपहास किया। उसी समय रुद्र के शरीर से क्रोध में लिप्त प्रचण्ड दण्डधारी भैरव प्रकट होकर ब्रह्मा के संहार के लिए आगे बढ़ा। यह देख ब्रह्मा भय से चीख पड़े। महादेव ने उन्हें शांत कर उन्हें महाभैरव का नाम दिया। महादेव ने भैरव को काशी का नगरपाल बनाया। भैरव ने इसी तिथि पर ब्रह्मा के अहंकार को नष्ट किया था। इसीलिए लोग इस दिन काल अर्थात मृत्यु भय मुक्ति के लिए भैरव पूजन करते हैं। 
PunjabKesari

नारद पुराण के अनुसार इस दिन महादेव के रुद्रावतार भैरव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। कालाष्टमी के दिन भैरव व दुर्गा पूजन किया जाता है और इस दिन कुत्ते को भोजन करवाना शुभ माना जाता है। 


पूजन मंत्र: ह्रीं भैरवाय नमः॥ 

PunjabKesari
उपाय
स्वास्थ्य की रक्षा के लिए भैरव पर जायफल अर्पित करें।


पारिवारिक समृद्धि के लिए भैरव पर अर्पित मौली घर के मेन गेट पर बांधे।


क्रूर ग्रहों के प्रभाव से छुटकारे के लिए भैरव पर अर्पित 4 इमरती कुत्तों को खिलाएं।

विश्व विजेता रावण को बंदर ने कैसे हराया ? 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!