Kark sankranti: कामिका एकादशी और कर्क सक्रांति हैं एकसाथ, इन राशियों को होगा बड़ा लाभ

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Jul, 2020 06:50 AM

kark sankranti

आज 16 जुलाई को सूर्य के कर्क राशि में आते ही कर्क सक्रांति और कामिका एकादशी एक ही दिन आ रहे हैं। श्रावण मास की इस सक्रांति का विशेष महत्व है। सूर्य का कर्क राशि में गोचर 5 राशियों

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kark sankranti 2020: आज 16 जुलाई को सूर्य के कर्क राशि में आते ही कर्क सक्रांति और कामिका एकादशी एक ही दिन आ रहे हैं। श्रावण मास की इस सक्रांति का विशेष महत्व है। सूर्य का कर्क राशि में गोचर 5 राशियों के लिए बहुत फायदा देने वाला है और 5 राशियों के लिए थोड़ी कठिनाइयां बढ़ाने वाला है। बाकी अन्य राशि वालों के लिए यह गोचर मिलाजुला रहेगा।

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन कार्यक्षेत्र में सफलता भी दिलाएगा लेकिन आर्थिक मुद्दों को लेकर कुछ परेशान भी करेगा। वैसे प्रेम जीवन के लिए यह परिवर्तन शानदार रहेगा।

वृषभ राशि वालों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।  साथ ही साहस और पराक्रम भी बढ़ेगा। नई प्रोजेक्ट में हाथ आजमा सकते हैं। इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं।

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर अच्छा नहीं रहेगा । स्वास्थ्य संबंधी समस्या गहरा सकती है । खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा। कार्यस्थल पर विवाद से भी बचना होगा।

कर्क सूर्य कर्क राशि में आ रहे हैं और शनि के साथ मिलकर समसप्तक योग बना रहे हैं तो कर्क राशि वालों के लिए समय मिलाजुला रहेगा।  लंबे अरसे से जो काम अटके हुए थे,  वे बनते चले जाएंगे। हालांकि पिता व जीवनसाथी के साथ संबंधों में कुछ तनाव भी आ सकता है ।

सिंह राशि वालों को कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। आत्मविश्वास डगमगा सकता है। अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखना होगा।

कन्या राशि वालों के लिए यह समय बढ़िया रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं। अचानक धन लाभ भी होगा।

तुला राशि वालों के लिए सूर्य का यह राशि परिवर्तन सबसे शानदार रहने वाला है । स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होंगी और समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रमोशन के भी योग बनेंगे।

वृश्चिक राशि वालों को झूठे लांछन से बचना होगा। स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है और कोई कानूनी समस्या भी खड़ी हो सकती है।

धनु राशि वालों को इन्वेस्टमेंट से बचना होगा। गुप्त शत्रु मुसीबतें खड़ी कर सकते हैं। ध्यान रखना होगा और धैर्य के साथ इस चुनौतीपूर्ण समय का सामना करना होगा।

मकर राशि वालों के लिए भी यह गोचर शुभ नहीं है। परिवार में या कार्यस्थल में किसी के साथ अनावश्यक विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। लव पार्टनर के साथ गलतफहमी भी पैदा हो सकती है।

कुंभ राशि वालों के लिए तो शनि का यह गोचर बहुत शुभ रहेगा । सोची हुई योजनाएं पूरी होंगी और अधूरे प्रोजेक्ट भी सिरे चढ़ेंगे।

मीन राशि वालों के लिए समय मिलाजुला रहेगा। कुछ मामलों में सफलता मिलेगी तो कुछ मामलों में असफलता मिलने से मूड ऑफ भी रहेगा। आंतरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!