Kundli Tv- कार्तिक पूर्णिमा 2018 : इस विधि से करें पूजा-पाठ

Edited By Lata,Updated: 23 Nov, 2018 10:14 AM

kartik purnima 2018

शुक्रवार दिनांक 23.11.18 कार्तिक माह की पूर्णाहुति के उपलक्ष में त्रिपुरारी पूर्णिमा मनाई जाएगी। आज कृतिका नक्षत्र होने पर कार्तिक पूर्णिमा विशेष फलदायी रहेगी। ब्रह्मा, विष्णु, शिव, अंगिरा व आदित्य ने इसे महापुनीत पर्व कहा है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
शुक्रवार दिनांक 23.11.18 कार्तिक माह की पूर्णाहुति के उपलक्ष में त्रिपुरारी पूर्णिमा मनाई जाएगी। आज कृतिका नक्षत्र होने पर कार्तिक पूर्णिमा विशेष फलदायी रहेगी। ब्रह्मा, विष्णु, शिव, अंगिरा व आदित्य ने इसे महापुनीत पर्व कहा है। अतः आज गंगा स्नान, दीपदान, होम, यज्ञ तथा उपासना का विशेष महत्त्व है। इस दिन श्रीहरि ने मत्स्यावतार लिया था। इस दिन श्रीकृष्ण के दामोदर स्वरूप के पूजन का विशेष महत्व है। दाम अर्थात रस्सी व उदर अर्थात पेट। अतः दामोदर का अर्थ है कृष्ण का वह स्वरूप जिसमें उनके पेट को माता यशोदा ने ऊखल के सहारे रस्सी से बांधा था। 
PunjabKesari
जब श्रीकृष्ण ने चोरी छुपे दूसरे के यहां छिपकर माखन खाया तो माता क्रोधित होकर श्रीकृष्ण को रस्सी से बांधने लगी परंतु हर बार रस्सी दो अंगुल छोटी पड़ जाती थी। माता को थका देखकर कृष्ण स्वयं रस्सी रूपी वात्सल्य में बंध गए। अतः कार्तिक में भगवान को लौकिक रस्सी से नहीं वरन प्रेम की रस्सी से बांध जा सकता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्रीकृष्ण के दामोदर स्वरूप के विशेष पूजन-उपाय से अक्षय पुण्य फल मिलता है, जीवन से उलझने सुलझ जाती है, सभी परेशानीयां समाप्त होती है व जीवन में खुशियां आती हैं।

घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में गुलाबी कपड़ा बिछाकर उसपर श्रीकृष्ण के दामोदर स्वरूप जिसमें वो रस्सी से बंधें हैं उस चित्र को स्थापित करके विधिवत षोडशोपचार पूजन करें।गाय के घी में इत्र मिलाकर दीपक करें, केवड़े की धूप करें, तुलसी दल चढ़ाएं, दूध, घी, मक्खन और मिश्री का भोग लगाएं तथा 108 बार विशिष्ट मंत्र जपें। इसके बाद भोग किसी गरीब बच्चे को दान दें।
PunjabKesari
प्रातः कालीन मुहूर्त: प्रातः 07:00 से प्रातः 08:40 तक।

मध्यान कालीन मुहूर्त: दिन 12:27 से दिन 13:54 तक।

रात्रि कालीन मुहूर्त: रात 21:04 से रात 23:25 तक।
PunjabKesari
दामोदर पूजन मंत्र: "ॐ दामोदराय विद्महे पद्मनाभाय धीमहि तन्नो कृष्ण: प्रचोदयात॥"

स्पेशल टोटके: 
परेशानियों से मुक्ति के लिए: सफ़ेद गाय को जौ खिलाएं। 

पारिवारिक उलझने सुलझाने के लिए: कृष्ण मंदिर में कोहड़ा चढ़ाएं।
PunjabKesari
जीवन में खुशियां लाने के लिए: श्री दामोदर पर भोग लगा माखन-मिश्री किसी बटुक ब्राह्मण को खिलाएं। 

गुडलक के लिए: भगवान दामोदर पर सफ़ेद चंदन चढ़ाएं।

विवाद टालने के लिए: घी में शक्कर मिलाकर भगवान दामोदर पर अर्पित करें।
PunjabKesari
नुकसान से बचने के लिए: भगवान दामोदर पर दही-शक्कर चढ़ाएं। 

प्रोफेशनल सक्सेस के लिए: तुलसी की माला से "ॐ दामोदराय नमः" मंत्र का जाप करें। 

एजुकेशन में सक्सेस के लिए: भगवान दामोदर पर रातरानी का फूल चढ़ा कर नोटबुक में रखें।
PunjabKesari
बिज़नेस में सफलता के लिए: भगवान दामोदर पर चढ़ा गुलाबी फूल दुकान के गल्ले में रखें।

पारिवारिक खुशहाली के लिए: भगवान दामोदर पर गुलाब का इत्र चढ़ाएं।
PunjabKesari
लव लाइफ में सक्सेस के लिए: भगवान दामोदर पर चढ़े 5 जौ के दाने किसी गमले में रोपें। 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com
Partner से बढ़ रहीं है दूरियां तो आजमाएं ये टोटका I (VIDEO)

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!