कार्तिक पूर्णिमा पर जानें, कैसे बन रहा है ग्रहों का शुभ संयोग

Edited By Lata,Updated: 12 Nov, 2019 12:03 PM

kartik purnima 2019

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा का दिन हिंदुओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन कार्तिक मास का अंत होता है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा का दिन हिंदुओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन कार्तिक मास का अंत होता है और साथ ही जिन्होंने पूरे महीने दीप दान नहीं किया होता उन्हें आज किसी पवित्र नदी में जरूर दीप दान करना चाहिए। इसके साथ ही आज गुरुनानक देव जी की 550वीं जयंती भी है। ज्योतिष गणना के अनुसार कार्तिक महीने के समाप्ति के दिन कुछ ग्रहों का योग भी बन रहा है, यानि इस दिन सूर्य, मंगल और बुध तुला राशि में विचरण करेंगे। एक राशि में इन तीन ग्रहों का योग होने से पूर्णिमा शुभफलदायी रहने वाली होगी।
PunjabKesari
योग
कार्तिक पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस योग में किए गए शुभ कार्य जल्दी सफल हो सकते हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग बहुत शुभ माना गया है।

स्नान का महत्व
कार्तिक पूर्णिमा के दिन सर्योदय होने से पहले स्नान करके भगवान विष्णु की पूजा करें। इस दिन व्रत रखे से विशेष फल मिलता है। साथ ही ब्राह्मणों को दान भी देना चाहिए। सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाते समय ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करने का महत्व है।
PunjabKesari
दीप-दान
पूर्णिमा पर सूर्यास्त के बाद घर के मुख्य हिस्सों में दीपक जलाएं साथ ही तुलसी के पास दीपक जलाना न भूलें।  
PunjabKesari
हनुमान चालीसा और सुंदरकांड 
कार्तिक पूर्णिमा पर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करने से मन को शांति मिलती है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!