Edited By Jyoti,Updated: 16 Oct, 2019 04:31 PM
करवा चौथ के दिन महिलाएं 16 श्रृगांर करती हैं। कुछ औरतें तो इस दिन अपने शादी का जोड़ा पहन दुल्हन की तरह तैयार होती हैं और अपने पति के लिए व्रत रखती हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
करवा चौथ के दिन महिलाएं 16 श्रृगांर करती हैं। कुछ औरतें तो इस दिन अपने शादी का जोड़ा पहन दुल्हन की तरह तैयार होती हैं और अपने पति के लिए व्रत रखती हैं। बता दें इस बार करवा चौथ का व्रत 17 अक्टूबर गुरुवार यानि कल मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार इस दिन चंद्रमा, करवा माता तथा भगवान शिव व देवी गौरी की पूजा का विधान है। क्योंकि कुछ पौराणिक कथाओं के अनुसार माता पार्वती ने शिव जी को पाने के लिए ऐसी कई कठिन तक व व्रत किए थे। यही कारण है इस दिन इनके पूजन का खास माना। लेकिन आपको बता दें पूजा करने के लिए इसकी थाली से जुड़ी भी कुछ बातों का ध्याव रखना आवश्यक होता है जैसे उसमें किन-किन सामग्रियों का इस्तेमाल करना होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन महिलाएं सजी थाली से पूजा करना शुभ मानती हैं। इस थाली को 'बाया' भी कहते हैं। जिसमें सिंदूर, रोली, जल और सूखे मेवे रखे जाते हैं। मान्यता है करवा चौथ के व्रत और पूजा में इस थाली का खासा महत्व होता है। इसलिए कुछ महिलाएं खुद भी ये थाली सजाती हैं। चलिए जानते हैं पूजा की थाली को सजाने के आसान स्टेप...
एक साफ-सुथरी थाली लेकर रुई को तेल में डुबाकर थाली के ऊपर शुभ चिह्न बनाएं।|
फिर थाली पर चुटकी से सिंदूर, हल्दी या रंगोली कलर डालकर थाली को अच्छी तरह हिलाएं। जितना रंग थाली के ऊपर टिके उसे रहने दें। बाकी बचे रंग को वहां से हटा दें।
इससे आपकी थाली पर एक अच्छा सा डिजाइन आ जाएगा। बता दें इस डिजाइन के आस-पास हीरे, मोती, नग और अन्य कई सजावटी सामग्री का इस्तेमाल किया जा सकता है।
मेहंदी की तरह कलर के कोन लेकर थाली पर सुंदर आकृति भी बना सकते हैं।
इसके अलावा थाली और करवा के किनारों पर अलग-अलग रंगों की लेस चिपकाने से सुंदरता को और ज्यादा बढ़ाया जा सकता है।