Kundli Tv- मंत्र जाप करते समय नहीं रखते इन बातों का ध्यान तो हो सकता है कुछ एेसा...

Edited By Jyoti,Updated: 03 Nov, 2018 04:47 PM

keep in mind during mantra jap

हिंदू धर्म के शास्त्रों में मंत्र जाप को बहुत लाभकारी माना जाता है। माना जाता है कि मंत्र जाप एक मात्र एेसा सरल उपाय है, जिसके जरिए इंसान ईश्वर को पा सकता है। जो व्यक्ति पूरे विधि-विधान से देवी-देवताओं के मंत्रों का जाप करता है, उस पर भगवान हमेशा...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू धर्म के शास्त्रों में मंत्र जाप को बहुत लाभकारी माना जाता है। माना जाता है कि मंत्र जाप एक मात्र एेसा सरल उपाय है, जिसके जरिए इंसान ईश्वर को पा सकता है। जो व्यक्ति पूरे विधि-विधान से देवी-देवताओं के मंत्रों का जाप करता है, उस पर भगवान हमेशा अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखता हैं। इसी के साथ उसी के जीवन में आने वाली समस्याएं खुद-ब-खुद खत्म होने लगती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मंत्र जाप करते समय बहुत सी बातों का ध्यान रखना ज़रूरी होता है। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण होती है मंत्र जाप करने की जगह यानि आप कहां आसन लगाकर मंत्र जाप करते हैं। माना जाता है कि इस बात का मंत्र जाप से होने वाले लाभ पर बहुत असर पड़ता है। 
PunjabKesari
मान्यता है कि अगर हम गलत जगह बैठकर मंत्र जाप करते हैं तो इससे शुभ की जगह अशुभ फल प्राप्त होने लगते हैं। तो आइए जानते हैं इससे संबंधित कुछ ज़रूर बातें।
PunjabKesari
प्राचीन समय में ईश्वर की आराधना करने वाले ऋषि एक ही जगह पर बैठकर प्रभु का नाम लिया करते थे। माना जाता था कि इससे ईश्वर से उनका जुड़ना आसान हो जाता था। यही कारण है कि आज भी कहा जाता है कि एक ही जगह पर बैठकर मंत्र उच्चारण करने से शक्ति पिंड की एक श्रंखला तैयार हो जाती है। इस श्रंखला से व्यक्ति से शक्तियों की प्राप्ति होने की बात कही गई है। मंत्र जप करते समय ईश्वर में ध्यान लगाना बहुत ज़रूरी है। इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप जहां भी मंत्र जप करें उस जगह पर शांति हो इससे ध्यान भटकने की संभावना कम हो जाती है।
PunjabKesari
कुछ लोगों की आदत होती है वो मंत्र जाप करते समय बीच में बातें करने लगते हैं। आपको बता दें कि मंत्र जप के समय बातें करना बहुत बड़ा पाप माना गया है। कहते हैं कि ऐसा करने से ईश्वर नाराज़ हो सकते हैं। इसके अतिरिक्ति मंत्र जप करते वक्त स्वच्छता का होना भी बहुत ज़रूरी है। मंत्र जप के स्थान पर गलती से भी गंदगी नहीं होनी चाहिए। 
PunjabKesari
पूजा या मंत्र जप करते समय मन में लालच का भाव नहीं होना चाहिए। माना जाता है कि भगवान ऐसी प्रार्थना से कभी भी प्रसन्न नहीं होते। इसलिए अगर पूजा या मंत्र जप का उचित फल पाना चाहते हैं तो भगवान के प्रति हमेशा त्याग भाव का होना रखें। 
सबरीमाला मंदिर के भगवान और शिव के तीसरे पुत्र अयप्पा का सच, जो नहीं जानते होंगे आप I (VIDEO)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!