Edited By Lata,Updated: 16 Mar, 2020 03:27 PM
हिंदू धर्म के अनुसार खरमास 14 मार्च से शुरू हो चुका है और इसे मलमास के नाम से भी जाना जाता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू धर्म के अनुसार खरमास 14 मार्च से शुरू हो चुका है और इसे मलमास के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं कि जब सूर्य मीन राशि में रहते हैं तो उस महीने को मलमास या खरमास के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस बीच कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार खरमास के दिनों में सुबह सूर्योदय से पहले उठकर अपने नित्य कर्मों से निवृत्त हो जाना चाहिए और दिनभर भगवान विष्णु के नाम का जाप करना चाहिए, इसलिए आज हम आपको कुछ खास मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका जाप आपको भगवान से आशीर्वाद दिला सकता है।
भगवान विष्णु का स्मरण करके 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' द्वादश मंत्र का जाप करें। अगर संभव हो तो पूरे दिन इसी मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। इसी के साथ आप नीचे दिए गए एक और मंत्र का जाप कर सकते हैं।
Follow us on Twitter
मंत्र
ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
Follow us on Instagram
कहते हैं कि इन दिनों भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए साथ ही गो दान, ब्राह्मण की सेवा, अपनी शक्ति के अनुसार दान आदि देने का पुण्य हज़ार गुना अधिक मिलता है।
अगर आप गया में किसी का श्राद्ध करना चाहते हैं तो खरमास का कोई बंधन नहीं होता है।
खरमास के दौरान एकादशी के दिन उपवास रखकर श्री हरि विष्णु का पूजन तुलसी के पत्तों के साथ करेंगे तो विशेष कृपा प्राप्त होगी। इसके साथ ही इस मास में दान-पुण्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।