Kundli Tv- आज भीग लीजिए क्योंकि गुप्त नवरात्र के आखिरी दिन होने वाली है धन की बरसात

Edited By Aacharya Kamal Nandlal,Updated: 22 Jul, 2018 12:40 PM

आज रविवार 22 जुलाई को आषाड़ महीने के गुप्त नवरात्र की दशमी तिथि पर दसवीं महाविद्या कमला का पूजन किया जाएगा। दस महाविद्याओं में कमला दसवीं महाविद्या हैं। कमला ही महाविष्णु की शक्ति व सदाशिव की अधिष्ठात्री देवी हैं।

आज रविवार 22 जुलाई को आषाड़ महीने के गुप्त नवरात्र की दशमी तिथि पर दसवीं महाविद्या कमला का पूजन किया जाएगा। दस महाविद्याओं में कमला दसवीं महाविद्या हैं। कमला ही महाविष्णु की शक्ति व सदाशिव की अधिष्ठात्री देवी हैं। कमला के भैरव ‘‘नारायण भैरव’’ हैं। देवी कमला का एक नाम पद्मलक्ष्मी भी है। यह सुगंधित पद्म अर्थात कमल की माला पहनती हैं व कमल के फूल को हाथ में रखती हैं और कमल पर निवास करती हैं। इनके मंदिरों को पद्मालया कहा जाता है। देवी पद्मलक्ष्मी का वर्ण भी पद्म जैसा ही है क्योंकि देवी पद्मलक्ष्मी स्वयं भी पद्म से उत्पन्न हुई है। पद्म की पंखुडी की तरह इनकी बड़ी-बड़ी लुभावनी आंखें हैं। हाथ, चरण, उरू आदि सब अवयव कमल की तरह ही है। देवी पद्मा की कृपा से सारे जगत को सुख व सम्पत्ति प्राप्त होती है। 
PunjabKesari

पौराणिक वर्णन अनुसार एक बार ऋषि दुर्वासा के श्राप से देवता श्रीहीन अर्थात निर्धन हो गए। सभी देवता घबरा कर श्रीहरि की शरण में गए। विष्णु की आज्ञा से समुद्र मंथन हुआ, जिससे देवी पद्मा का अवतरण हुआ। देवी पद्मलक्ष्मी ही सारे संसार को धन और ऐश्वर्य देती हैं। देवी पद्मलक्ष्मी का संबंध शुक्र ग्रह से है क्योंकि संसार में जितनी भी मिट्टी है उसपर शुक्र का आधिपत्य है व कमल का फूल मिट्टी व पानी के मिश्रण अर्थात कीचड़ से ही उत्पन्न होता है। कमला की कृपा के बिना जीवन कष्टप्रद, अभावग्रस्त व नर्क समान है। दीर्घायु, धन, मान-सम्मान व राज्यपद प्राप्त करने के लिए कमला ही सर्वश्रेष्ठ साधन हैं। कमला ही जगत पालन करती हैं। धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष इन चार पुरूषार्थो को प्राप्त करना ही सांसारिक प्राप्ति का ध्यये होता है व इनमें भी लोग अर्थ को अत्यधिक महत्व देते हैं। देवी कमला की साधना से व्यक्ति के मान सम्मान में वृद्धि होती है, पारिवारिक खुशहाली आती है व बेरोज़गारी से मुक्ति मिलती है।
PunjabKesari

स्पेशल पूजन विधि: घर के ईशान कोण में देवी कमला का विधिवत पंचोपचार पूजन करें। गौघृत का दीप करें, चंदन की अगरबत्ती जलाएं, गुलाब का फूल चढ़ाएं, अबीर चढ़ाएं, साबूदाने की खीर का भोग लगाएं तथा इस विशेष मंत्र से का 1 माला जाप करें। पूजन के बाद भोग किसी सुहागन को दान दे दें।


स्पेशल मंत्र: ॐ क्लीं कमलायै नमः॥


स्पेशल मुहूर्त: सुबह 08:45 से सुबह 09:45 तक।


शुभ मुहूर्त: अगर आज आप किसी को प्रपोज़ करने की सोच रहे हैं या किसी खास से अपने मन की बात कहना चाहते है तो बिंदास एक्सप्रेस करें अपने दिल का हाल और इसके लिये सबसे बेस्ट टाइम है- 07:22-09:04

अगर आज आप कोई टू व्हीलर या फोर व्हीलर गाड़ी खरीदना चाहते हैं, तो वाहन खरीदने के लिए बेस्ट टाइम रहेगा- 09:04-10:46

आज आप कोई नया कन्सट्रक्शन वर्क करवा रहे हैं या कोई नींव रखना चाहते हों तो इसके लिए सबसे बेस्ट टाइम है- 14:09-15:51

अगर आज आप बेबी की डिलीवरी के लिए सीजेरियन कराने की सोच रहे हैं तो इसके लिए अच्छा समय रहेगा- 14:09-15:51

अगर आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की सोच रहें है तो बयाना लेने और देने के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा- 09:04 to 10:46

अगर आज आप शेयर बाज़ार या कमोडिटी मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं तो इसके लिए आज लकी टाइम नहीं है।

अगर आज कोर्ट-कचहरी में किसी मामले में दरख्वास्त देने के सोच रहे हैं तो इसके लिए भी आज शुभ मुहूर्त नहीं है। 

अगर आज आप सोने या चांदी की ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए बेस्ट टाइम रहेगा- 19:14-20:32

आज अगर कोई नया बिज़नेस शुरु करने की सोच रहें है तो इसके लिए अच्छा टाइम रहेगा- 09:04-10:46

अगर आज आप फाइनेंसियल लेन-देन करना चाहते हैं तो इसके लिए बेस्ट टाइम रहेगा- 19:14-20:32

उपाय चमत्कार: 
गुड हेल्थ के लिए: देवी कमला पर चढ़े मखाने की खीर का सेवन करें। 


गुडलक के लिए: देवी कमला पर कमल गट्टे चढ़ाएं। 


विवाद टालने के लिए: देवी कमला पर चढ़े 2 फल 2 अलग बच्चों में बांट दें। 

 
नुकसान से बचने के लिए: शिवलिंग पर अशोक का पत्ता चढ़ाएं।


प्रोफेशनल सक्सेस के लिए: सूर्य को शक्कर मिले जल से अर्घ्य दें। 


एजुकेशन में सक्सेस के लिए: गायत्री मंत्र का जाप करें। 


बिज़नेस में सफलता के लिए: देवी कमला पर चढ़ी रोली से वर्कप्लेस पर "श्रीं" लिखें। 


पारिवारिक खुशहाली के लिए: संध्या के समय देवी लक्ष्मी की लाल चंदन व कर्पूर से आरती करें।


लव-लाइफ मे सक्सेस के लिए: ॐ लक्ष्मीप्रिये नमः इस मंत्र का जाप करें। 


मैरिड लाइफ में सक्सेस के लिए: दंपत्ति लक्ष्मी-नारायण मंदिर में लाल चुनरी चढ़ाएं।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!