Kundli Tv- शिव पंचमी पर कैसे मिलेगा मुक्ति दुर्भाग्य से मुक्ति का वरदान

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Aug, 2018 10:50 AM

आज गुरुवार दिनांक 02.08.18 को श्रावण महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इसे शिव पंचमी भी कहते हैं तथा इस पंचमी पर ताड़केश्वर महादेव के पूजन का बड़ा महत्व है। शास्त्रनुसार पंचमी के स्वामी नाग हैं और

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesariआज गुरुवार दिनांक 02.08.18 को श्रावण महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इसे शिव पंचमी भी कहते हैं तथा इस पंचमी पर ताड़केश्वर महादेव के पूजन का बड़ा महत्व है। शास्त्रनुसार पंचमी के स्वामी नाग हैं और महादेव स्वयं नागों के ईश्वर अर्थात नागेश्वर है। पूर्णा संज्ञक पंचमी तिथि श्रीमती कहलाती है अर्थात यह तिथि धन के साथ-साथ बुद्धि व ज्ञान भी प्रदान करती है। इसमें किया गया हर काम शुभफल दायक होता है। गुरुवार होने के कारण शिव पंचमी सिद्धिदा हो गयी है। ताड़केश्वर महादेव को समर्पित कृष्ण पंचमी श्री प्राप्ति कारक है अर्थात धन देने वाली है। 

PunjabKesari
शिव पुराण के अनुसार ताड़कासुर ताड़ नामक असुर (ताड़ वृक्ष) का पुत्र था। अत्याचारी ताड़कासुर ने ब्रह्मा का घोर तप कर उनसे ये वरदान प्राप्त किया था की उसका वध मात्र शिव पुत्र ही कर सकता था। कथानुसार विवाहोपरांत भगवान शंकर व मां पार्वती को कैलाशधाम पर कार्तिकेय की पुत्र रूप में प्राप्ति हुई। कुमार का जन्म गंगा में हुआ व पालन कृतिका आदि छह देवियों ने किया। ताड़कासुर ने अपने आतंक की अति करते हुए विष्णु सहित इंद्र, वीरभद्र को भी युद्ध में परास्त कर दिया था। इस पर कार्तिकेय ने माता-पिता को प्रणाम कर कांतिमति शक्ति को हाथ में लेकर ताड़कासुर पर भीषण प्रहार कर उसका वध किया। 

PunjabKesari
रूद्र सहिंता के अनुसार ताड़केश्वर महादेव का संबंध ताड़ के वृक्षों से है। मान्यतानुसार ताड़कासुर के वध के बाद महादेव ने इसी स्थान पर विश्राम किया था। जब देवी पार्वती ने देखा कि महादेव को सूर्य की गर्मी लग रही है तो देवी पार्वती ने स्वयं देवदार के वृक्षों का रूप लेकर महादेव को छाया प्रदान की। ताड़केश्वर महादेव के प्रांगण में आज भी वे सात ताड़ के पेड़ विराजमान हैं। ताड़केश्वर महादेव के विशेष पूजन से दुर्भाग्य से मुक्ति मिलती है, आर्थिक हानि से छुटकारा मिलता है और निसंतानों को संतान प्राप्ति होती है।

PunjabKesari
स्पेशल पूजन विधि: शिवालय जाकर शिवलिंग का विधिवत पंचोपचार पूजन करें। गाय के घी में केसर मिलाकर दीपक करें, मोगरे की अगरबत्ती से धूप करें, पीत चंदन से त्रिपुंड बनाएं, पीले कनेर के फूल चढ़ाएं, 5 केलों का फलाहार चढ़ाएं ओर मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं। रुद्राक्ष की माला से 108 बार यह विशेष मंत्र जपें। पूजन के बाद भोग प्रसाद स्वरूप सभी में वितरित करें। PunjabKesari
स्पेशल मंत्र: ॐ स्त्रों ताड़केश्वर रुद्राय ममः दुर्भाग्य नाशय नाशय फट॥
स्पेशल मुहूर्त: सुबह 10:27 से सुबह 11:27 तक।


शुभ मुहूर्त: 
अगर आज आप किसी को प्रपोज़ कर रहे हैं या किसी खास से अपना दिल का हाल बयां करना चाहते हैं तो इसके लिये बेस्ट टाइम है-10:47-12:27

अगर आज आप कोई टू व्हीलर या फोर व्हीलर गाड़ी खरीदना चाहते हैं, तो वाहन खरीदने के लिए बेस्ट टाइम रहेगा-12:27-14:07

आज आप कोई नया कंस्ट्रक्शन करवा रहे हैं या कोई नींव रखना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे बेस्ट टाइम है- 09:07-10:47

अगर आज आप बेबी की डिलीवरी के लिए सीजेरियन कराने की सोच रहे हैं तो इसके लिये अच्छा समय रहेगा- 12:27-14:07

अगर आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की सोच रहें है तो बयाना लेने और देने के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा- 10:46-12:27

अगर आज आप शेयर बाजार या कमोडिटी मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं तो इसके लिए लकी टाइम रहेगा- 12:27 to 14:07

अगर आज कोर्ट-कचहरी में किसी मामले में दरख्वास्त देने की सोच रहे हैं तो इसके लिये शुभ मुहूर्त रहेगा- 10:47 to 12:27

अगर आज आप सोने या चांदी की ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए बेस्ट टाइम रहेगा- 19:07 to 20:27

आज अगर कोई नया बिजनेस शुरु करने की सोच रहें है तो इसके लिए अच्छा टाइम रहेगा- 12:27 to 14:07

अगर आज आप फाइनेंसियल लेन-देन करना चाहते हैं तो इसके लिए बेस्ट टाइम रहेगा- 19:07 to 20:27


उपाय चमत्कार: 
गुड हैल्थ के लिए:
शिवलिंग पर पपीता चढ़ाकर प्रसाद रूप में खाएं।  


गुडलक के लिए: शिवलिंग पर चढ़े मक्के के दाने लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रखें।


विवाद टालने के लिए: शिवलिंग पर चढ़े 2 पीपल के पत्ते जल प्रवाह करें।  


नुकसान से बचने के लिए: शिवलिंग पर सफेद और पीला कनेर का फूल चढ़ाएं।


प्रॉफेश्नल सक्सेस के लिए: शिवलिंग पर चढ़ा बेसन का लड्डू मजदूर को दान करें।


एजुकेशन में सक्सेस के लिए: हल्दी से किसी टेक्स्ट बुक पर "हर" लिखें।


बिज़नेस में सफलता के लिए: वर्कप्लेस पर बैठकर "ॐ सर्वकर्मणे नमः" मंत्र का जाप करें।


पारिवारिक खुशहाली के लिए: पूजा घर में बैठकर शिव चालीसा का पाठ करें। 

 
लव लाइफ मे सक्सेस के लिए: शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं। 


मैरिड लाइफ में सक्सेस के लिए: दंपत्ति शिवालय जाकर "ॐ ग्रहपतये नमः" नमः मंत्र जपें।

Kundli Tv- यहां मिलेगी चार्तुमास से जुड़ी हर एक जानकारी

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!