Kundli Tv- क्या आप जानतें हैं विजयादशमी से जुड़ा ये राज़

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Oct, 2018 01:42 PM

know about interesting information related to vijaya dashami

भारत के सभी स्थानों में दशहरा अलग-अलग रूप में मनाया जाता है। कहीं यह दुर्गा विजय के प्रतीक स्वरूप मनाया जाता है,

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
भारत के सभी स्थानों में दशहरा अलग-अलग रूप में मनाया जाता है। कहीं यह दुर्गा विजय के प्रतीक स्वरूप मनाया जाता है, तो कहीं नवरात्रों के रूप में। बंगाल में दुर्गा पूजा का विशेष आयोजन किया जाता है। यह त्यौहार हर्ष और उल्लास का प्रतीक है। इस दिन मनुष्य को अपने अंदर व्याप्त पाप, लोभ, मद, क्रोध, आलस्य, चोरी, अहंकार, काम, हिंसा, मोह आदि भावनाओं को समाप्त करने की प्रेरणा मिलती है। अपराजिता पूजा को विजयादशमी का महत्वपूर्ण भाग माना जाता है। हालांकि इस दिन अन्य पूजाओं का भी प्रावधान है जो नीचे दी जा रही हैं:
PunjabKesari
जब सूर्यास्त होता है और आसमान में कुछ तारे दिखने लगते हैं तो यह अवधि विजय मुहूर्त कहलाती है। इस समय कोई भी पूजा या कार्य करने से अच्छा परिणाम प्राप्त होता है। कहते हैं कि भगवान श्रीराम ने दुष्ट रावण को हराने के लिए युद्ध का प्रारंभ इसी मुहूर्त में किया था। इसी समय शमी नामक पेड़ ने अर्जुन के गाण्डीव नामक धनुष का रूप लिया था।

क्षत्रिय, योद्धा एवं सैनिक इस दिन अपने शस्त्रों की पूजा करते हैं। यह पूजा आयुध/शस्त्र पूजा के रूप में भी जानी जाती है। वे इस दिन शमी पूजन भी करते हैं। पुरातन काल में राजशाही हेतु क्षत्रियों के लिए यह पूजा मुख्य मानी जाती थी।
PunjabKesari
ब्राह्मण इस दिन मां सरस्वती की पूजा करते हैं।

वैश्य अपने बही-खाते की आराधना करते हैं।
PunjabKesari
कई जगहों पर होने वाली नवरात्र रामलीला का समापन भी आज के दिन होता है।

रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ  का पुतला जलाकर भगवान राम की जीत का जश्न मनाया जाता है।
PunjabKesari
मां भगवती जगदम्बा का अपराजिता स्तोत्र करना बड़ा ही पवित्र माना जाता है।
कैसे मां दुर्गा से अवतरित हुईं मां कालरा (देखें VIDEO)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!