जानें, किस समय के दौरान नहीं करने चाहिए कोई भी धार्मिक काम

Edited By Lata,Updated: 19 May, 2019 03:57 PM

know during which time no religious work should be done

हमारे हिंदू धर्म में बहुत से देवी-देवताओं की पूजा की जाती है और साथ पूरे नियम व विधि विधान के साथ भगवान का पूजन किया जाता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हमारे हिंदू धर्म में बहुत से देवी-देवताओं की पूजा की जाती है और साथ पूरे नियम व विधि विधान के साथ भगवान का पूजन किया जाता है। लेकिन क्या किसी को इस बात का पता है कि कुछ कामों में भगवान का पूजन करने की मनाही बताई गई है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति को कुछ अवस्था में भगवान का पूजन नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने पर इंसान को पाप का भागीदार बनना पड़ता है। तो चलिए आगे हम आपको बताते हैं कि किन-किन स्थितियों में भगवान की पूजा नहीं करनी चाहिए।  
PunjabKesari, kundli tv
कुछ लोगों की आदत होती है कि वह स्नान के तुरंत बाद ही टॉवेल लपेटकर या इनरवियर में भगवान की पूजा कर लेते हैं, जोकि बिलकुल गलत होता है। ऐसे में व्यक्ति को अपनी शुद्धता का ध्यान खुद ही रखना चाहिए और स्वच्छ कपड़े पहनकर ही भगवान को याद व पूजन करना चाहिए। 

कई लोग कहते हैं कि मन में मैल नहीं होनी चाहिए, फिर चाहे आपके तन पर मैल हो तो भी भगवान का पूजन कर लेना चाहिए। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। हमेशा स्नान करने के बाद ही पूजा-पाठ करना चाहिए। शास्त्रों में बिना नहाए भगवान को छुना मना है।  
PunjabKesari, kundli tv
सुबह की पूजा या पूरे दिन में एक बार पूजा बिना कुछ खाए पिए ही करनी चाहिए। अगर गलती से कुछ खा लिया जाए तो भी पानी पीकर या फिर कुल्ला करके ही पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने पर मुख शुद्ध होता है। झूठे मुंह भगवान की पूजा करने से पाप का भागीदार नहीं बनना चाहिए।  
PunjabKesari, kundli tv
हिंदू धर्म में एक रिवाज़ है कि सूतक व पातक के समय व्यक्ति कोई भी धार्मिक कार्य नहीं कर सकता है। यानि जब परिवार में किसी का जन्म हुआ हो या फिर किसी की मौत हुई हो तो वह 11- 13 दिनों तक कोई भी शुभ काम नहीं कर सकते हैं। धार्मिक कामों का करना वर्जित माना जाता है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!