इस समय किया गया दान पड़ सकता है आप पर भारी

Edited By Jyoti,Updated: 08 Feb, 2019 11:34 AM

know when donations are considered to be damaging

हिंदू धर्म में दान करने का कितना महत्व है, इस बात से हर कोई वाकिफ़ है। दान करने के बारे शास्त्रों में अनेक तरह के लाभ बताए गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दान करना आप पर भारी पड़ सकता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू धर्म में दान करने का कितना महत्व है, इस बात से हर कोई वाकिफ़ है। दान करने के बारे शास्त्रों में अनेक तरह के लाभ बताए गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दान करना आप पर भारी पड़ सकता है। जी हां, शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी लेकिन दान करना कभी-भी नुकसानदायक भी हो सकता है। आपको बता दें कि शास्त्रों में दान करने की तीन दशाओं के बारे में बताया गया है। तो आइए जानते हैं कि उन तीन दशाओं में दान करना आपके लिए शुभ नहीं बल्कि अशुभ साबित हो सकता है।
PunjabKesari, Donation, Daan, Donate
शास्त्रों में मानें तो तीन परिस्थितियों में दान किया जा सकता है। पहली परिस्थिति के मुताबिक अगर किसी की कुंडली में ग्रहों की दशा खराब हो तो दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा ग्रहों को शांत करने के लिए और उन्हें स्थिर करने के लिए दान किया जाता है। दूसरी स्थिति में किसी तरह के संकल्प के पूरा होने के बाद या किसी व्रत-उपवास के बाद अन्न, वस्त्र और भोजन का दान किया जाता है। ताकि व्रत-उपवास का प्रयोजन सफल हो सके। इसके अलावा तीसरा दान तब किया जाता है जब कोई व्यक्ति किसी प्रकार की कोई शपथ लेता है या कोई प्रतिज्ञा करता है कि उसका काम सफल हो जाए। आपको बता दें कि ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह के लिए अलग-अलग चीजों का दान किया जाता है। कहा जाता है कुंडली में जो ग्रह खराब हो, केवल उसी के लिए दान करना अच्छा होता है।
PunjabKesari, Donation, Daan, Donate
इसके विपरीत अगर कुंडली में ग्रह की दशा ठीक हो और फिर भी दान किया जाता है तो वह नुकसानदेह साबित हो सकता है। उदाहरण के लिए बता दें मेष लग्न में बृहस्पति का दान शुभ नहीं माना जाता।

तो वहीं वृषभ लग्न में शनि की चीज़ों का दान अशुभ होता है।

मिथुन लग्न में शुक्र से संबंधित वस्तुएं जैसे सफ़ेद मिठाई आदि का दान नहीं करना हानिकारक होता है।

कर्क लग्न में मंगल से जुड़ी चीज़ों को दान करने से बचना चाहिए।

सिंह में भी मंगल से संबंधित वस्तुओं का दान नहीं होता।

PunjabKesari, Donation, Daan, Donate
कन्या लग्न में शुक्र ग्रह से जुड़ी चीज़ों का दान अशुभ होता है।

वहीं तुला लग्न में शनि और बुध का दान नहीं करना चाहिए।

वृश्चिक में बृहस्पति की चीजों का दान नहीं होता।

धनु लग्न में सूर्य से जुड़ी वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए।
PunjabKesari, Donation, Daan, Donate
इनके अलावा मकर में शनि और शुक्र से संबंधित वस्तुओं का दान करने की मनाही होती है।

कुंभ लग्न में शुक्र से जुड़ी चीज़ों का दान नहीं करना चाहिए, हानिकारक हो सकता है।

मीन लग्न में चंद्रमा से जुड़ी चीज़ों का दान करना नुकसानदायक हो सकता है।
पत्नी को पति के किस तरफ बैठना चाहिए ? (VIDEO)

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!