हाथ की रेखा से जानें क्या है आपका भविष्य

Edited By Jyoti,Updated: 23 Apr, 2019 05:42 PM

know your future through palmistry

ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा का बहुत महत्व है। ये एक ऐसी विद्या जिसमें मानव की हथेली की बनावट देखकर भविष्णवाणी की जाती है। परंतु बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें इस बात पर यकीन नहीं होता।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा का बहुत महत्व है। ये एक ऐसी विद्या जिसमें मानव की हथेली की बनावट देखकर भविष्णवाणी की जाती है। परंतु बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें इस बात पर यकीन नहीं होता। तो आइए के अनुसार जानते हैं हथेली की बनावट देखकर व्यक्ति के स्वभाव और आदतों की कौन-कौन सी बातें मालूम हो सकती हैं।
PunjabKesari, Palmistry, हथेली, हाथ की रेखाएं

हाथ में इस जगह हो रही है खुजली तो खुद चलकर आएगा पैसा (VIDEO)

अगर किसी व्यक्ति की हथेली पतली, कठोर है तो वो व्यक्ति अधिक चिंतित रहने वाला होता है। ज्यादातर समय वह घबराया हुआ रहता है।

जिनकी हथेली मोटी, भारी और कोमल होती है वे सभी सुख-सुविधाएं हासिल करते हैं। इनके पास ऐश और आराम की सभी चीजें रहती हैं।

जिनकी हथेली पतली और कोमल होती है  उनके स्वभाव में आलस्य अधिक होता है। इन्हें आराम पसंद होता है। इनके आलस्य के कारण कई बार नुकसान का सामना करना पड़ता है।
PunjabKesari, Palmistry, हथेली, हाथ की रेखाएं
कठोर हथेली वाले लोग मेहनती होते हैं। अगर हथेली और उंगलियां समान अनुपात में हैं तो व्यक्ति स्थिर मन, मेहनती, किसी भी बात को जल्दी समझने वाला और सभी से समान व्यवहार करने वाला होता है।

जिनकी हाथ में गड्ढा दिखता है, उन्हें जीवन में कभी भाग्य का साथ नहीं मिलता। हथेली में गड्ढा शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे लोग परेशानियों का सामना करते हैं।

अगर आपका अंगूठा ऐसा है तो हो जाएं अलर्ट ! (VIDEO)

जिनकी हथेली बड़ी होती ऐसे लोग बहुत सोच समझकर काम करते है। ऐसी हथेली वाले लोग हर काम को बहुत अच्छे ढंग से करते हैं और सफलता पाते हैं।

जिनकी हथेली छोटी होती है वे योजनाओं को ठीक से लागू नहीं कर पाते हैं।
PunjabKesari, Palmistry, हथेली, हाथ की रेखाएं

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!