अपने पार्टनर के मनपसंददीदा रंग से जानिए कैसा है उसका नेचर

Edited By Jyoti,Updated: 28 Feb, 2020 05:16 PM

know your girlfriend or boyfriend nature according to their favorite color

10 मार्च को देश के कई जगहों पर होली का पर्व मनाया जाएगा। बता दें होली का पर्व फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। परंतु कुछ जगहों पर ये त्यौहार 2 दिनों तक तो कुछ जगहों पर 8 दिन तक मनाया जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
10 मार्च को देश के कई जगहों पर होली का पर्व मनाया जाएगा। बता दें होली का पर्व फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। परंतु कुछ जगहों पर ये त्यौहार 2 दिनों तक तो कुछ जगहों पर 8 दिन तक मनाया जाता है। लगभग जगहों पर ये त्यौहार 2 दिन के लिए मनाया जाता है। जिसमें पहले दिन होलिका दहन किया जाता है तो दूसरे दिन चारों तरफ़ रंग ही रंग दिखाई देते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार होलिका दहन 9 मार्च को मनाया जाएगा व रंगों की होली 10 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। जिस दौरान हर कोई नीले, गुलाबी, पीले तो कोई लाल रंग में रंगा दिखाई देता है। कहते हैं होली के इन रंगों का मानव जीवन में अधिक महत्वपूर्ण महत्व होता है। तो आज हम आपको जो जानकारी देने वाले हैं वो भी इन रंगों से ही जुड़ी हुई है।
PunjabKesari,Holi 2020, holi 2020 in bihar, holi 2020 panchang, happy holi 2020, dhulandi 2020, holika dahan 2020, holi dhulandi 2020, dhulandi 2020 date, holi in vrindavan dharm, hindu festival, holi festival, festival of colors
रंग, तो हर किसी के जीवन में इनका महत्व होता है। इसके साथ ही इनको लेकर हर किसी की अपनी पंसद भी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं आप अपने पार्टनर के मनपसंदीदा रंग से ये तक जान सकते है कि उसकी नेचर कैसी है। जी हां, आपको शायद इस बात पर यकीन न हो ज्योतिष शास्त्र में इससे जुड़ी काफ़ी जानकारी दी गई है। तो चलिए अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका पार्टनर कैसा है और उसका स्वभाव कैसा है तो एक बार हमारे द्वारा दी गई बातों को गौर से ज़रूर पढ़ें।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों को सफ़ेद रंग पसंद करते हैं वे सज्जन, सरल, दयालु, सच्चे, स्वार्थरहित आदि अनेकों गुणों से संपन्न व्यक्ति होते हैं। इनके लिए ये भी कहा जाता है कि ऐसे लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं इन लोगों की आवाज बुलंद होती है। ये थोड़े रूढ़िवादी भी माने जाते हैं।

जिन लोगों को काला रंग पसंद होता है वो लोग सामान्यत: उदास और निराश प्रकृति के होते हैं। स्वभाव से गुस्सैल भी होते हैं। इसके अलावा इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है, देखने में ये सुंदर तथा दूसरे लोगों पर दबदबा बनाए रखने में कुशल और आत्मविश्वासी होती हैं। मगर इनकी खास बात ये होती है कि ये ऊपर से कठोर और अंदर से नर्म स्वभाव के होते हैं।
PunjabKesari, black, black colour
कुछ लोगों को पीले रंग पसंद होता है, इनके बारे में कहा जाता है कि ये लोग गप-शप में रुचि रखने वाले और थोड़े जिज्ञासु तरह के होते हैं। इनकी एक आदत इनके लिए कभी-कभी परेशानी का कारण बनते हैं कि ये इन्हें दूसरों के विषय में अधिक जानने का शौक रहता है।

जिन्हें गुलाबी रंग पसंद होता है वो लोग प्रकृति के निकट होते हैं। स्वभाव से नर्म दिल होते हैं। ये लोग ईश्वर में आस्था रखने के साथ-साथ प्यार को महत्व देने वाले होते हैं। ऐसे लोग साहसी, पराक्रमी, धैर्यवान, सहनशील, ज्ञानवान होते हैं।

ज्योतिष विद्वानों का मानना है कि जिन लोगों को लाल रंग पसंद होता है ऐसे लोग ऊर्जावान और सतर्क रहने वाले होते हैं। ये किसी से भी दिल खोलकर प्रेम करते हैं। धोखा देना इनकी प्रवृत्ति में नहीं होता।

जिन लोगों को हरा रंग पसंद होता है ऐसे जातक हमेशा अपने आप को मेनटेन करके रखते हैं। इनके स्वभाव में आकर्षण होता है, जिस वजह से किसी को भी अपना मुरीद बना देते हैं। चाहे कितनी ही सफल क्यों न हो जाएं इनमें अहंकार कम ही देखने को मिलता है।
PunjabKesari, green, green colour
जिन जातकों को नीला रंग बेहद पसंद होता है ये लोग गंभीर विचारों के होते हैं। इनके मन के अंदर क्या चल रहा है ये जान पाना थोड़ा मुश्किल होता है। इनकी योजनाएं पल भर में बदल जाती हैं। अपना काम बनाना इन्हें बखूबी आता है।

इसके अलावा जिन्हें नारंगी रंग पसंद होता है वो स्नेहमयी, मैत्रीपूर्ण और आनंददायिनी स्वभाव के होते हैं। इनके मित्र भी अधिक होते हैं। इनके स्वभाव में रचनात्मकता होती है।

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!