Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Aug, 2022 08:23 AM
मुम्बई में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी समारोह के दौरान कम से कम 111 ‘गोविंदा’ घायल हो गए। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मुम्बई (एजैंसी): मुम्बई में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी समारोह के दौरान कम से कम 111 ‘गोविंदा’ घायल हो गए। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में बताया गया कि घायलों में से अधिकतर को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 23 को अस्पताल में भर्ती किया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी अस्पतालों को ‘गोविंदा मंडली’ के घायल सदस्यों का मुफ्त उपचार करने का निर्देश जारी किया है। घायलों में से 33 का इलाज केईएम अस्पताल, 12 का जीटी अस्पताल, 10 का राजावाड़ी अस्पताल और 11 का नायर अस्पताल में उपचार हुआ।
इस उत्सव के दौरान दही से भरी मटकी को ऊंचाई पर लटकाया जाता है और मानव पिरामिड बनाकर गोविंदा उसे तोड़ते हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में घोषणा की थी कि उनकी सरकार ने लोकप्रिय उत्सव दही हांडी को साहसिक खेल का दर्जा देने का फैसला किया है।