Kundli Tv- यहां दशहरे पर नहीं जलता रावण

Edited By Jyoti,Updated: 19 Oct, 2018 04:28 PM

kullu special dussehra

19 अक्टूबर 2018 को हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार दशहरा जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्योहार न केवल भारत में बल्कि अन्य कईं देशों में मनाया जाता है। लेकिन इसकी ज्यादा धूम भारत में ही देखने को मिलती है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
19 अक्टूबर 2018 को हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार दशहरा जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्योहार न केवल भारत में बल्कि अन्य कईं देशों में मनाया जाता है। लेकिन इसकी ज्यादा धूम भारत में ही देखने को मिलती है। जिसमें से कुल्लू का दशहरा अपनी प्रसिद्ध के लिए जाना जाता है। तो आज हम आपको कुल्लू और दशहरे से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। बता दें कि कुल्लू के अलावा दक्षिण भारत और इसके अतिरिक्त उत्तर भारत, बंगाल इत्यादि में भी यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।
PunjabKesari

नवरात्र के नौ दिनों में मां की आराधना करने के बाद दशमी पर बुराई पर अच्छाई की प्रतीक का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन देशभर में रावण का पुतला जलाने की परंपरा है। हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इसका आयोजन किया जाता है। भगवान राम ने इसी दिन बुराई का अंत किया था। दुराचार का खात्मा किया था। और दुराचारी का वध करके सभी को उससे मुक्त कराया था। इसी तरह देवी दुर्गा ने भी एक भयानक राक्षस का विनाश कर विजय प्राप्त की थी। 

PunjabKesari
इसी दिन देवी दुर्गा ने महिषासुर को मौत के घाट उतार दिया। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में भी मनाया जाता है। इसीलिये इस दशमी को 'विजयादशमी' के नाम से जाना जाता है। जहां एक तरफ इस दिन देश के हर एक छोटे-बड़े शहर में दशहरे की धूम देखने को मिलती है। तो वहीं दूसरी तरफ एक जगह ऐसी भी है जहां पर लोग रावण का पुतला नहीं फूंकते। बल्कि दशहरा का त्योहार को मनाने के लिए रथयात्रा निकालते हैं। हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश के कुल्लु के दशहरे के बारे में। जो कि एक हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। 

PunjabKesari
लेकिन आज हम आपको कुल्लु की हसीन वादियों को दिखाने नहीं जा रहे हैं। बल्कि यहां पर सदियों से चल रही दशहरे की अनोखी परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं। जो एतिहासिक दृष्टि से बहुत महत्व रखता है। कुल्लू में जिस अंदाज से लोग दशहरा मनाते हैं वो अपने आप में नायाब है। इसकी शुरुआत आश्विन माह की दशमी तिथि को होती है। जब पूरे भारत में विजयादशमी पर दुर्गा उत्सव की समाप्ति होती है तो उस दिन से इसका रंग और बढ़ने लगता है। इसकी एक और खासियत ये है कि जहां हर जगह रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण का पुतला जलाया जाता है, कुल्लू में काम, क्रोध, मोह और अहंकार के नाश के प्रतीक के तौर पर पांच जानवरों की बलि दी जाती है। यहां रावण का दहन नहीं होता है बल्कि लंकादहन की परंपरा है। 

PunjabKesari
यहां पर दशहरा मनाने की ये अनोखी प्रथा 17वीं शताब्दी में शुरू की गई थी। उस समय कुल्लू में राजाओं का शासन चलता था। लोक मान्यताओं के अनुसार 17वीं शताब्दी में कुल्लू के राजा जगत सिंह के हाथों एक ब्राह्मण की मौत हो गई थी। इसके बाद राजा जगत ने प्रायश्चित करने के लिए अपने सिंहासन का त्याग कर दिया और उस पर भगवान रघुनाथ की मूर्ति को विराजमान कर दिया। इसके साथ ही राजा जगत सिंह ने कसम खाई कि अब से इस कुल्लू साम्राज्य पर केवल भगवान रघुनाथ के वंशज ही राज करेंगे। कथाओं की मानें तो राजा जगत, प्रभु राम की एक मूर्ति को लाने के लिए उनके जन्मस्थान अयोध्या पहुंचे। कुछ दिन बाद वापस आने पर राजा जगत ने प्रभु राम की उस मूर्ती को अपने सिंहासन पर स्थापित कर दिया। कुल्लू के लोगों का ऐसा मानना है कि दशहरा के दौरान प्रभु रघुनाथ स्वर्ग से और भी देवताओं को यहां बुलाते हैं। 

PunjabKesari
कुल्लू के दशहरे में अश्विन महीने के पहले 15 दिनों में राजा सभी देवी-देवताओं को धौलपुर घाटी में रघुनाथजी के सम्मान में यज्ञ करने के लिए न्योता देते हैं। 100 से ज्यादा देवी-देवताओं को रंग-बिरंगी सजी हुई पालकियों में बैठाया जाता है। इस उत्सव के पहले दिन दशहरे की देवी ‘मनाली की मां हिडिंबा’ कुल्लू आती हैं, जिसके बाद ही राजघराने के सभी सदस्यों की भीड़ उनका आशीर्वाद लेने के लिए उमड़ पड़ती है। सभी देवी- देवताओं को रथों में बैठाकर एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाते हैं। बता दें कि ये रथ यात्रा 6 दिनों तक चलती है। और 6 दिनों के बाद सभी रथों को इकट्ठा किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सभी देवी-देवता इस दिन एक दूसरे से मिलते हैं और भगवान के इस मिलन को मोहल्ला का नाम दिया गया है। 

PunjabKesari
कुल्लू दशहरे के उत्सव में 5 बलि दी जाती है। मान्यता है कि दशहरे पर जीव की मृत्यु देने से क्रोध, मोझ, लोभ और अहंकार के दोष खत्म हो जाते हैं। इस उत्सव के आखिरी दिन लोग खूब सारी लकड़ियों को एकत्रित करके उसे जला देते हैं। ऐसा करने के पीछे लोगों का मानना है कि वे रावण के घर यानी की लंका को जला रहे हैं। उसके बाद रथ को दोबारा उसी जगह ले जाया जाता है और रघुनाथ जो को वापस मंदिर में स्थापित कर दिया जाता है तो इस तरह से होता है कुल्लु के दशहरे का समापन। 
Kundli Tv- यहां दशहरे पर नहीं जलता रावण (VIDEO)

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!