हकीकत या फसाना: देवलोक में भी होता है कुंभ

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Feb, 2019 11:35 AM

kumbh mela

हमारे धर्मशास्त्रों के मतानुसार कुंभ 12 कल्पित हैं जिनमें से 4 भारतवर्ष में प्रयाग, हरिद्वार, उज्जैन एवं त्र्यंबकेश्वर (नासिक) में होते हैं तथा शेष 8 को देवलोक में माना जाता है। भारत के चारों स्थानों पर बृहस्पति के विभिन्न राशियों में

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


हमारे धर्मशास्त्रों के मतानुसार कुंभ 12 कल्पित हैं जिनमें से 4 भारतवर्ष में प्रयाग, हरिद्वार, उज्जैन एवं त्र्यंबकेश्वर (नासिक) में होते हैं तथा शेष 8 को देवलोक में माना जाता है। भारत के चारों स्थानों पर बृहस्पति के विभिन्न राशियों में संक्रमण और उसमें उपस्थिति की स्थिति अधिक महत्वपूर्ण है, जैसे प्रयाग में बृहस्पति का वृषस्थ और सूर्य का मकरस्थ होना कुंभ पर्व का योग लाता है, तो उज्जैन में बृहस्पति का सिंहस्थ एवं चंद्र-सूर्य का मेषस्थ होना कुंभ पर्व का सुयोग बनाता है।  हरिद्वार में कुंभ राशि के बृहस्पति में जब मेष का सूर्य आता है, तो कुंभ योग बनता है।

PunjabKesari Kumbh Mela

त्र्यंत्र्यंबकेश्वर (नासिक) में बृहस्पति तो सिंहस्थ ही रहते हैं, पर सूर्य और चंद्रमा भी सिंहस्थ हो जाते हैं। यही कारण है कि उज्जैन और त्र्यंबकेश्वर (नासिक) के कुंभ पर्वों को ‘कुंभ’ न कह कर ‘सिंहस्थ’ नाम से अधिक माना जाता है। इस दृष्टि से देखें तो सूर्य और चंद्र के साथ बृहस्पति को ही सर्वाधिक महत्व दिया जाता है। बृहस्पति का विभिन्न राशियों में संक्रमण का काल मांगलिक माना गया है और बृहस्पति की यही मांगलिकता (कल्याणकारिता) ही कुंभ पर्वों का विशेष कारण है।

PunjabKesari Kumbh Mela

बृहस्पति तो कुंभ वृषभ और सिंह राशियों के अलावा भी अन्य राशियों में भी संक्रमित और उपस्थित होते हैं और हर राशि में करीब-करीब 12 वर्ष बाद ही आते हैं। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि वे इन चारों स्थानों के अतिरिक्त और कौन से अन्य स्थान हैं, जहां बृहस्पति के अन्य राशियों में स्थिर होने पर मंगल पर्व (कुंभ पर्व) का सुयोग होता है।

PunjabKesari Kumbh Mela

होते हैं कुल 12 कुंभ
यह आज के वैज्ञानिक युग में एक महान खोज का विषय है क्योंकि कुंभ पर्व या सिंहस्थ के लिए बृहस्पति का योग ही महत्वपूर्ण माना जाता है और बृहस्पति तो कुंभ, मेष, वृषभ और सिंह राशियों के अतिरिक्त अन्य शेष राशियों में भी संक्रमित और उपस्थित होते हैं और करीब-करीब हर राशि में लगभग 12 वर्ष बाद ही आते हैं।

PunjabKesari Kumbh Mela

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

PunjabKesari Kumbh Mela

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!