Kundli Tv- इस शनिवार कैसे शनिदेव करेंगे सभी कष्टों का नाश

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Aug, 2018 09:00 AM

मेष राशि वालों आज कुछ बड़ी योजनाओं को शुरू कर सकते हैं। निवेश करने से पहले भली-भांति जांच-पड़ताल कर लें। आज अफवाहों से थोड़ा दूर रहें। अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घुमने जा सकते हैं।

मेष राशि वालों आज कुछ बड़ी योजनाओं को शुरू कर सकते हैं। निवेश करने से पहले भली-भांति जांच-पड़ताल कर लें। आज अफवाहों से थोड़ा दूर रहें। अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घुमने जा सकते हैं। बिज़नेस में आपको बढ़ोत्तरी मिलेगी। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
शुभ रंग- ग्रीन शुभ नंबर- 7


वृष राशि वालों आप अपने कार्यों के लिए डेडीकेटेड रहेंगे। लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल भी होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर में बुजुर्गों की सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। आपको जॉब के नए ऑफर भी मिल सकते हैं। व्यापारिक सौदे मुनाफ़े वाले साबित होंगे। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 3


मिथुन राशि वालों आर्थिक तौर पर आज का दिन आपको शानदार सफलता दे सकता है। सेहत के लिहाज से समय आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके साहस में वृद्धि होगी और अपने हर काम को पूरा करने में सफल होंगे। आपके मां से रिश्ते और भी बेहतर होंगे। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है।
शुभ रंग- लाल शुभ नंबर- 3


कर्क राशि वालों अगर आप शेयर मार्केट से तालुकात रखते हैं तो उसमें लाभ होने की संभावना है। अगर आपके आय के साधन और भी हैं तो वहां से भी धन प्राप्ति के अच्छे संकेत हैं। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए डट कर काम करें। सफलता आपके कदम चूमेगी।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 5


सिंह राशि वालों आज आय के कुछ नए स्रोत सामने आ सकते हैं। जीवनसाथी के माध्यम से भी धन लाभ होने की सम्भावना रहेगी। आर्थिक लाभ कमाने के लिए आप कोई यात्रा भी कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। अपने प्रेमी को मनपसंद गिफ्ट दें, रिश्ते में मधुरता आएगी।
शुभ रंग- पीच शुभ नंबर- 2


कन्या राशि वाले कारोबारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आप आर्थिक स्तर पर मजबूत होंगे। नए कार्यों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। लम्बे समय से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। क़रीबी मित्रों और व्यापारिक सहयोगियों पर आंख मूंदकर विश्वास न करें।
शुभ रंग- ब्राउन  शुभ नंबर- 7


तुला राशि वालों आज आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे। जिससे मन में बहुत खुशी रहेगी। मन लगाकर काम करें और आलस्य का त्याग करने से आपको फायदा हो सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में काम करते हैं तो आपको आपके पार्टनर से भरपूर सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर- 9


वृश्चिक राशि वाले उच्च शिक्षा और रिसर्च से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत से ज्यादा बेहतर रिजल्ट्स मिलेंगे। आज आपका मनोबल बढ़ा-चढ़ा रहेगा। हर काम में दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। घर के लिए कुछ आवश्यक सामान की खरीदारी में भी पैसे ख़र्च होंगे।
शुभ रंग- आसमानी नीला शुभ नंबर- 1


धनु राशि वालों आज मन शांत रहेगा। अपनों के साथ समय बिताएंगे तो अच्छा महसूस करेंगे। बाहर के बने खाने का परहेज़ करें। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। कहीं बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है लेकिन आज निवेश करने से बचें। वर्कप्लेस पर एकाग्रता बनी रहेगी।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 5


मकर राशि वालों अपने परिवार वालों की हर तरह से मदद करेंगे। आपकी आज की सफलता में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विवाहित जोड़े एक-दूसरे को फूल दें, इससे आपका रिश्ता और भी मज़बूत होगा। फ़िटनेस के प्रति आपकी जागरूकता बढ़ेगी। घर के बुजुर्ग अगर बीमार हैं तो उनकी हेल्थ में सुधार आएगा।
शुभ रंग- सिल्वर शुभ नंबर- 7


कुम्भ राशि वालों आपको अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल करना होगा और अपने और परिवारजनों के बीच सामंजस्य बिठाने की कोशिश करें। आपको सफलता, मान सम्मान दोनों मिलेंगे। ज़मीन और इलेक्ट्रॉनिक में किए गए निवेश आगे चलकर काफी लाभदायी होंगे। आज आपको धन लाभ हो सकता है।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 5


मीन राशि वालों ये समय छात्र वर्ग के लिए कड़ी मेहनत करने का है। शिक्षा में आपकी धीमी गति से प्रगति होगी। तरोताज़ा रहने के लिए सैर-सपाटे पर जाएं। आज अपनी फेमिली के साथ शाम को डिनर पर जा सकते हैं। आपका आत्मविश्वास धन कमाने में सहायक रहेगा।
शुभ रंग- नारंगी शुभ नंबर- 6

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!