Kundli Tv- बुधवार को न करें ये काम, जीवन में आ सकता है तनाव

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Aug, 2018 08:19 AM

सफलता भाग्य के साथ-साथ इस बात पर भी निर्भर करती है की हम अपने विकारों में कितना समानुपात रखते हैं। हमारा आने वाला कल इस बात पर भी निर्भर करता है की हमारे लिए हुए फ़ैसले कितने हद तक सही है और ये फ़ैसले हमें सफलता दिलाएंगे या असफलता।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

सफलता भाग्य के साथ-साथ इस बात पर भी निर्भर करती है की हम अपने विकारों में कितना समानुपात रखते हैं। हमारा आने वाला कल इस बात पर भी निर्भर करता है की हमारे लिए हुए फ़ैसले कितने हद तक सही है और ये फ़ैसले हमें सफलता दिलाएंगे या असफलता। 

PunjabKesari
अथ पंचांग: बुधवार दिनांक 08.08.18 को श्रावण महीने के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि अगले दिन दिनांक 09.08.18 की सुबह सुर्यौदय से पहले प्रातः 04:10 तक रहेगी उसके बाद त्रियोदशी रहेगी। चंद्र दिन-रात मिथुन राशि में रहेंगे। चंद्र मृगशीर्ष नक्षत्र में 10:48 तक रहंगे और उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र। हर्षण योग रहेगा 23:46 तक उसके बाद रहेगा वज्र योग। कौलवकरण रहेगा 15:46 तक उसके बाद तैतिलकरण रहेगा अगली सुबह सूर्यास्त पूर्व प्रातः 04:10 तक और उसके बाद रहेगा गजकरण। राहुकाल: 12:26 - 14:05 व अमृतकाल: रहेगा 23:25 से अर्ध रात्रि 00:51। 

PunjabKesari
मेष: स्टार्स की चाल ऐसा बता रही है की समय पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में नुकसान कर लेंगे। मित्र मिलेंगे। जरूरतमंदों की मदद से खुशी होगी। बुजुर्गों की जरूरतें पूरी करने की कोशिश करेंगे।
करें ये काम: साबुदाने के 4 दाने कर्पूर से जला दें। 
न करें ये काम: जल्दबाजी में कोई मिस्टेक न करें। 


वृष: ग्रह नक्षत्र ऐसा संकेत दे रहे हैं की बढते खर्चों से निबटने के लिए आपको कर्जा लेना पड़ सकता है। प्रियजन की मदद करेंगे। कार्य की अधिकता के चलते अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
करें ये काम: किसी गरीब कन्या को 3 मौसंबी दान करें। 
न करें ये काम: बढ़तें खर्चों को अनियंत्रित न होने दें।


मिथुन: सितारे ये इशारा कर रहे हैं की मेहनत के बावजूद ही जिम्मेदारी पूरी हो सकती है। परिजनों की मदद से घरेलू काम पूरे कर लेंगे। समय अच्छा रहेगा, युवाओं को रोजगार मिलने से प्रसन्नता होगी।
करें ये काम: 5 रु का सिक्का दूध से धोकर पूजा घर में चढ़ाएं।  
न करें ये काम: जिम्मेदारियों से पीछे न हटें।

PunjabKesari
कर्क: प्लैनेट्स का मूवमेंट ऐसा बताता है की विलासिता के सामान पर खर्च होगा। मजबूत इरादे से मुश्किल काम सहज ही होंगे। जरुरतमंदों की मदद कर खुश होंगे। अपनों की भावनाओं पर ध्यान दें।
करें ये काम: पक्षियों को पानी और मूंग डालें।
न करें ये काम: ज्यादा इमोशनल न हों।


सिंह: ग्रहों की चाल ये बता रही है की परिवार में मांगलिक प्रसंग होगा। कारोबारी अरुचि रहेगी। मध्य सप्ताह कारोबारी लाभ मिलने लग जाएगा। आय के साथ जिम्मेदारी बढ़ेंगी। आर्थिक मजबूती बनी रहेगी।
करें ये काम: कागज़ पर हरे स्केच पेन से "ब्रीं" लिखकर पर्स या बेग में रखें।
न करें ये काम: अपने काम के प्रति मन में अरुचि न आने दें।

PunjabKesari
कन्या: समय ये संकेत दे रहा है की दूसरों के मामलों में दखल न दें। खर्च में कटौती करने से प्रियजन नाराज होंगे। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें। धर्म-कर्म में आस्था बढेगी।
करें ये काम: किसी बुजुर्ग भिखारी को कांच का ग्लास दान करें।
न करें ये काम: दूसरों के मामलों में दखल न दें।


तुला: सितारों की बिसात ये बता रही है की आय-व्यय में तालमेल का अभाव परेशान कर सकता है। यात्रा कार्यक्रम टालना पड़ सकता है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। कारोबारी सौदे होंगे।
करें ये काम: बेडरूम में कर्पूर से चंदन जलाकर धूप करें।
न करें ये काम: आमदनी और खर्चे के संतुलन को बिगड़ने न दें।


वृश्चिक: प्लेनेटरी पोजीशन से ऐसा प्रतीत होता है की पारिवारिक विवाद होने के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। आधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता से तनाव मिलेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। 
करें ये काम: शिवलिंग पर चढ़ी मौसंबी किसी ज़रूरतमंद को दान करें।
न करें ये काम: परिजनों से किसी प्रकार की बहसबाज़ी न करें।


धनु: ग्रह गोचर ऐसा इशारा कर रहे हैं की समय पर काम पूरा नहीं कर पाने से अपमान का भय हैं। प्रॉपर्टी के लेन-देन से लाभ होगा। भावनाओं पर काबू रखें, आपको गलत समझा जा सकता है।
करें ये काम: किसी महिला भिखारी को इच्छानुसार पिस्ता दान करें।
न करें ये काम: प्रोफेशनल कामों में विलंब न होने दें।


मकर: कालचक्र ऐसा संकेत करता है की मुश्किल लक्ष्य सहज ही प्राप्त कर लेंगे। नए काम का प्रस्ताव मिलेगा। परीक्षा में सफल होंगे। कानूनी मामले पक्ष में सुलझेंगे। प्रियजन से मुलाकात संभव हैं।
करें ये काम: तुलसी पर थोड़ा सा दूध चढ़ाएं।
न करें ये काम: कानूनी बातों की अवहेलना न करें। 

PunjabKesari
कुंभ: प्लैनेट्स की स्थिति ऐसा इंडीकेट करती है की धार्मिक कार्यों में शामिल होकर खुश होंगे। रूखे व्यवहार से करीबी लोगों को नाराज कर लेंगे। आप जिम्मेदारियों से भागने की कोशिश करेंगे। 
करें ये काम: गरीब बच्चों में 6 शुगर कैंडी (टॉफी) बांटें। 
न करें ये काम: व्यवहार में चिड़चिड़ापन न आने दें।


मीन: ग्रहों नक्षत्रों की स्थिति ऐसा दर्शाती है की दिखावे के चक्कर में कर्ज लेना पड़ सकता है। बिखरे काम सिमटने में परिवार का सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन और वाहन खरीदने का मन बनेगा।
करें ये काम: किसी गरीब कन्या को मौसंबी का जूस पिलाएं।
न करें ये काम: दिखावे में आकर पैसे का दुरुपयोग न करें।

 Birth Date से जानें कैसे आएगी Life में बहार (देखें VIDEO)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!