Kundli Tv- बप्पा बनाएंगे आपके बच्चे को intelligent

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Aug, 2018 03:21 PM

बुधवार दिनांक 08.08.18 को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। सावन का महीना भगवान शिव और बुधवार का दिन हरियाली के रूप में प्रकृति को समर्पित है। इसी के साथ ही द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु माने जाते हैं। ऐसे योग में विष्णु का अवतार माने...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
PunjabKesari
बुधवार दिनांक 08.08.18 को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। सावन का महीना भगवान शिव और बुधवार का दिन हरियाली के रूप में प्रकृति को समर्पित है। इसी के साथ ही द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु माने जाते हैं। ऐसे योग में विष्णु का अवतार माने जाने वाले गणपती का पूजन करना श्रेष्ठ रहेगा। ब्रह्मवैवर्तपुराण की कथा के अनुसार पुत्र पाने की कामना से देवी पार्वती ने भगवान विष्णु का स्मरण किया। तब भगवान विष्णु ने बूढ़े ब्राह्मण के वेश में आकर माता पार्वती को बताया कि वह श्री गणेश के रूप में उनके पुत्र बनकर जन्म लेंगे। बुधवार पर द्वादशी तिथि सिद्धिदा होती है। द्वादशी पर शिव वास शुभ स्थिति में होने से इस तिथि में शिव परिवार का पूजन शुभ होता है। द्वादशी तिथि बुध ग्रह की जन्म तिथि है। ज्योतिष शास्त्रनुसार कुंडली में बुध व देवों में गणपती ही बुद्धि के कारक माने गए हैं। ऐसे में बुध ग्रह की अशुभता में सुधार हेतु गणपति पूजन विशेष सफलता देता है। 

PunjabKesari
इस दिन बुध ग्रह के निमित भी पूजन होता है। गणपति की पूजा-आराधना के लिए विशेष दिन बुधवार माना गया है। ये दिन बुध ग्रह की उपासना के लिए भी बहुत शुभ है। बुध ग्रह की अशुभता को शुभता में परिवर्तित करने के लिए बुधवार को गणेश पूजा करनी चाहिए। बुध ग्रह और गणेश जी दोनों बुद्धि के कारक है। कुशाग्र बुद्धि के चाहवान गणेश जी को मोदक का भोग लगाएंगे तो बुद्धि बढ़ेगी और साथ ही सुख-सफलता बनी रहती है। शुद्ध देसी घी से बप्पा का पूजन करने पर बुद्धि कुशाग्र होती है। 

PunjabKesari
गणेश बुध ग्रह के देवता माने जाते हैं। गणेश को शोक नाशक, गुण नायक, अज्ञान नाशी व गजमुख कहा जाता है। गणेश शुभ-लाभ के प्रतीक व रिद्धि सिद्धि के स्वामी हैं। समस्त देवों में मात्र गणेश ही अग्र पूजा के अधिकारी हैं। गणपति शुभता के प्रतीक हैं। किसी भी काम की शुरुआत को "श्रीगणेश" ही कहते हैं। स्पष्ट है कि बिना बुद्धि के कोई काम करेंगे, तो वह असफल हो जाएगा अर्थात काम में बुद्धि और विवेक को प्राथमिकता देकर ही सफलता मिलती है। गणेश पूजन व उपाय से प्रखर बुद्धि व सुख-सफलता की प्राप्ति होती है, मंदबुद्धि भी बुद्धिवान बनते हैं। नासमझ बच्चों को अकल आती है तथा अज्ञानी भी ज्ञानी बन जाते हैं।

PunjabKesari
स्पेशल पूजन विधि: सुबह के समय शिवालय जाकर गणपती संग शिव परिवार का विधिवत षोडशोपचार पूजन करें। कांसे के दिये में घी का दीपक दीप करें, सुगंधित धूप करें, बिल्वपत्र चढ़ाएं, मौली में दूर्वा बांधकर गणपती को मुकुट पहनाएं, चंदन चढ़ाएं, लौकी का हलवा चढ़ाएं, इलायची व मिश्री चढ़ाएं तथा रुद्राक्ष माला से इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें। 

PunjabKesari
स्पेशल मंत्र:  ॐ गं गौरीपुत्राय गणेश्वराय नमः॥
स्पेशल मुहूर्त: सुबह 09:45 से सुबह 10:45 तक।


शुभ मुहूर्त: 
अगर आज आप किसी को प्रपोज़ कर रहे हैं या किसी खास से अपना दिल का हाल बयां करना चाहते हैं तो इसके लिये बेस्ट टाइम है- 15:48-17:28

अगर आज आप कोई टू व्हीलर या फोर व्हीलर गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो वाहन खरीदने के लिए बेस्ट टाइम रहेगा- 10:47-12:27

आज आप कोई नया कंस्ट्रक्शन करवा रहे हैं या कोई नींव रखना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे बेस्ट टाइम है- 07:27- 09:07

अगर आज आप बेबी की डिलीवरी के लिए सीजेरियन करवाने की सोच रहे हैं तो इसके लिये अच्छा समय रहेगा-17:28-19:08

अगर आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की सोच रहें है तो बयाना लेने और देने के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा-15:48-17:28

अगर आज आप शेयर बाजार या कमोडिटी मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं तो इसके लिए लकी टाइम रहेगा-10:47-12:27

अगर आज कोर्ट-कचहरी में किसी मामले में दरख्वास्त देने की सोच रहे हैं तो इसके लिये शुभ मुहूर्त रहेगा-10:47-12:27

अगर आज आप सोने या चांदी की ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए बेस्ट टाइम रहेगा-17:28-19:08

आज अगर कोई नया बिजनेस शुरु करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए अच्छा टाइम रहेगा-10:47-12:27

अगर आज आप फाइनेंसियल लेन-देन करना चाहते हैं तो इसके लिए बेस्ट टाइम रहेगा-15:48-17:28


उपाय चमत्कार: 
गुड हैल्थ के लिए:
कांसे के लोटे से गणेश जी का जलाभिषेक करें। 

गुडलक के लिए: गणपती पर साबुत सुपारी चढ़ाएं। 

विवाद टालने के लिए: गजानन पर दूर्वा चढ़ाएं।  

नुकसान से बचने के लिए: गणपती पर पीपल के पत्तों की माला चढ़ाएं।
 
प्रॉफेश्नल सक्सेस के लिए: गणपती पर बिल्व गिरि चढ़ाएं। 

एजुकेशन में सक्सेस के लिए: गणपती पर हरा स्केच पेन चढ़ाकर जेब में रखें।  

बिज़नेस में सफलता के लिए: गजानन पर चढ़ी इलायची गल्ले में रखें। 

पारिवारिक खुशहाली के लिए: "गं गजाननाय नमः" मंत्र का जाप करें।

लव लाइफ में सक्सेस के लिए: गणेश मंदिर में मेहंदी चढ़ाएं।
 
मैरिड लाइफ में सक्सेस के लिए: गणेश मंदिर में मीठा पान चढ़ाएं।

राशि अनुसार सावन में करें ये काम, फिर देखें भोले का चमत्कार (देखें VIDEO) 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!