Kundli Tv- शुक्रवार को ये काम करने से संबंधों में बढ़ेगी मधुरता

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Aug, 2018 09:13 AM

सफलता सिर्फ परिश्रम पर निर्भर नहीं करती परंतु इस बात पर भी निर्भर करती है की परिश्रम किस दिशा में किया गया है क्योंकि सही कर्म अगर सही दिशा में किए जाएं तो बदल सकती है आपकी दिशा और दशा।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesariसफलता सिर्फ परिश्रम पर निर्भर नहीं करती परंतु इस बात पर भी निर्भर करती है की परिश्रम किस दिशा में किया गया है क्योंकि सही कर्म अगर सही दिशा में किए जाएं तो बदल सकती है आपकी दिशा और दशा। 

PunjabKesari
अथ पंचांग: शुक्रवार दिनांक 03.08.18 को श्रावण महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 12:08 तक रहेगी व उसके बाद सप्तमी का आरंभ होगा। चंद्र दिन 14:25 तक मीन राशि में रहेंगे उसके बाद मेष राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्र रेवती नक्षत्र में 14:25 तक उसके बाद अश्विनी नक्षत्र में आएंगे। धृति योग रहेगा 14:05 तक इसके बाद रहेगा शूल योग। वाणिज्यकरण रहेगा 12:08 तक उसके बाद विष्टिकरण (भद्रा) रहेगी रात 00:11 और उसके बाद रहेगा बवकरण। राहुकाल: 10:47-12:27 व अमृतकाल: रहेगा 11:54-13:35 तक। तो चलिये चलते हैं कल क्या करें और क्या न करें की ओर और सबसे पहले बात करते हैं मेष राशि की।

PunjabKesari
मेष: स्टार्स की चाल ऐसा बता रही है की अनजान माहौल में असहज महसूस करेंगे। बुजुर्गों का ध्यान रखें। तत्काल निर्णय लेने से लाभदायक योजना हाथ लग सकती है। नया कारोबारी प्रस्ताव मिलेगा।
करें ये काम: कांच की कटोरी में चावल भरकर तिजोरी में रखें।
न करें ये काम: निर्णय लेने में देरी न लगाएं।

PunjabKesari
वृष: ग्रह नक्षत्र ऐसा संकेत दे रहे हैं की अधिकारी सहयोग करेंगे। प्रियजन से उपहार मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से युवा उत्साहित रहेंगे। जिसे चाहते हैं उसे दिल की बात कह दें, संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
करें ये काम: थोड़ा सा गुड़ और मिश्री खाएं।
न करें ये काम: मन की बात कहने में देर न करें।

PunjabKesari
मिथुन: सितारे ये इशारा कर रहे हैं की आय बढ़ेगी। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। सबको साथ लेकर चलने से मुश्किल काम सहज ही पूरे हो जाएंगे। धार्मिक यात्रा होगी। अधिकारी कार्य को देखकर प्रसन्न होंगे।
करें ये काम: पक्षियों के लिए चावल और गेहूं रखें।
न करें ये काम: मुश्किल कामों से न घबराएं।  


कर्क: प्लैनेट्स का मूवमेंट ऐसा बताता है की शुभ समाचार मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में इच्छित सफलता मिलेगी। अधीनस्थ सहयोग करेंगे। नौकरी मे तरक्की के आसार हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
करें ये काम: चावल पर रोली लगाकर पर्स में रखें
न करें ये काम: गुस्से को खुद पर हावी न होने दें।


सिंह: ग्रहों की चाल ये बता रही है की आत्मविश्वास के दम पर खुद को सही साबित कर पाएंगे। जरूरत के समय पारिवारिक सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से मुश्किल हालात से उभर जाएंगे।
करें ये काम: 5 रु के सिक्के पर चंदन लगाकर किचन में रखें।
न करें ये काम: खुद पर विश्वास न खोएं।


कन्या: समय ये संकेत दे रहा है की जिद से बचें। विवादास्पद मामले टालें परिवार की सुविधा पर खर्च करेंगे। अटके धन की वसूली के लिए कठोर कदम उठाना होगा। मित्र भरपूर सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी।
करें ये काम: लाल कपड़े में साबूदाना बांध कर धार्मिक स्थल में चढ़ाएं।
न करें ये काम: विवादास्पद मामलों में न उलझें।


तुला: सितारों की बिसात ये बता रही है की अधिकारियों से मिलने का समय है। अटके काम पूरे होंगे। जमीन-मकान खरीद सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा का योग है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
करें ये काम: जेब में लाल फूल रखें।
न करें ये काम: लंबित कामों को निपटाने में लापरवाही न बरतें।


वृश्चिक: प्लेनेटरी पोजीशन से ऐसा प्रतीत होता है की अटके काम पूरे होंगे। बुजुर्गों की अनदेखी से मुश्किल में पड़ जाएंगे। किसी से अचानक मुलाकात स्थायी रिश्ते में बदल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय अच्छा रहेगा।
करें ये काम: 11 मखाने छत पर फैंक दें।
न करें ये काम: किसी की अनदेखी न करें।


धनु: ग्रह गोचर ऐसा इशारा कर रहे हैं की परिणय संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ जाएंगे। गुस्से की बजाय बातचीत से विवाद सुलझाने का समय है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नए रोजगार मिलेंगे।
करें ये काम: तुलसी के पौधे पर चाशनी चढ़ाएं। 
न करें ये काम: झूठ न बोलें। 


मकर: कालचक्र ऐसा संकेत दे रहा है की मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धैर्य से काम लें, सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी।
करें ये काम: धार्मिक चित्र पर गुलाबी धागा चढ़ाकर कलाई पर बांधें।
न करें ये काम: व्यवहार में कटुता न आने दें।


कुंभ: प्लैनेट्स की स्थिति ऐसा इंडीकेट करती है की युवाओं को मनचाहा काम मिलेगा। भाग्य भरोसे रहें तो अच्छे अवसर गंवा देंगे। करियर में नई चुनौतियों का सामना करने से ही बात बनेगी। आय बढेगी। युवाओं को नौकरी मिलेगी।
करें ये काम: लाल कपड़े में मुल्तानी मिट्टी बांधकर पूजा घर में चढ़ाएं।
न करें ये काम: भाग्य के भरोसे न बैठें। 


मीन: ग्रहों नक्षत्रों की स्थिति ऐसा दर्शाती है की सेहत पर ध्यान दें। साझेदारी बनी रहेगी। अधिकारी प्रसन्न होंगे। पदोन्नाति की उम्मीद है। सामूहिक काम सबकी सलाह से करें। दाम्पत्य सुख मिलेगा। शुभ यात्रा का योग है।
करें ये काम: कागज़ पर रोली से ब्रीं लिखकर कर्पूर से जला दें।
न करें ये काम: दूसरों की सलाह के विरुद्ध न जाएं।

Kundli Tv- यहां मिलेगी चार्तुमास से जुड़ी हर एक जानकारी

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!