Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Jul, 2018 11:02 AM
मेष राशि वालों आज घर में घरेलू सुख-सुविधाएं बढेंगी। बच्चों की तरफ से कोई गुड न्यूज़ मिलेगी। आज आप घर के ब्यूटीफिकेशन के बारे में सोचेंगे। इस राशि की लड़कियों को आज धन लाभ होने वाला है। जीवनसाथी
ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मेष राशि वालों आज घर में घरेलू सुख-सुविधाएं बढेंगी। बच्चों की तरफ से कोई गुड न्यूज़ मिलेगी। आज आप घर के ब्यूटीफिकेशन के बारे में सोचेंगे। इस राशि की लड़कियों को आज धन लाभ होने वाला है। जीवनसाथी से भरपूर प्यार और साथ मिलेगा। पारिवारिक मतभेद खत्म हो जाएंगे। घर में खुशहाली आएगी। नया घर या गाड़ी खरीदने का विचार बन सकता है।
शुभ रंग- लाल शुभ नंबर- 5
वृष राशि वालों आज आपके सामाजिक और राजनीतिक दोनों दायरे बढ़ेंगे। आज अपने पुराने काम को आप नया बना देंगे। जिसमें आपको सफलता मिलेगी। जो प्रोजेक्ट शुरू किया था वो आज खत्म हो जाएगा। माता लक्ष्मी का पूरे मन से ध्यान करें। आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। थोड़ी सी मेहनत करने पर बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।
शुभ रंग- हरा शुभ नंबर- 3
मिथुन राशि वालों आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी से सुबह-सुबह गिफ्ट मिलने वाला है। लाइफ पार्टनर के साथ प्यार बढ़ेगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए आपके बॉस आज आपको एप्रिशिएट करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को जॉब के नए अवसर मिलेंगे। विदेश में जॉब करने का मौका भी मिल सकता है। अविवाहितों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। फैमिली प्लानिंग करने के बारे में सोच सकते हैं।
शुभ रंग- गुलाबी शुभ नंबर- 4
कर्क राशि वालों आज आपका समय अच्छा बीतेगा। आपके दोस्त हर काम में आपकी मदद करेंगे। आज दोस्तों से कोई बढ़िया गिफ्ट मिलने वाला है। सौंफ और मिसरी खा कर घर से निकलें तो काम बनेंगे। दिन बढ़िया बीतेगा। किसी प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं तो जीत हासिल होगी। बाहरी लोगों से बहस करने से बचें। बिजनेस में निवेश
करने के लिए समय अच्छा है।
शुभ रंग- संतरी शुभ नंबर- 6
सिंह राशि वालों आज बेहतरीन दिन बितेगा। किस्मत आज आपको बहुत कुछ देने वाली है। किसी नये काम में सहमत होकर काम करेंगे। छोटे भाई-बहन की समस्याएं हल हो जाएंगी। केसर का तिलक लगाने से लाभ होगा। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने के आसार हैं। कैरियर के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ ही रहेगा
शुभ रंग- मैजंटा शुभ नंबर- 2
कन्या राशि वालों आज आप किसी अजनबी से बातें न करें। आपकी फाइनेंसियल कंडीशन आज अच्छी होगी। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन अच्छा है। आज माता का आशीर्वाद लेने से सारे काम बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग सोशल वर्क में बिज़ी रहेंगे। महिलाओं को पार्टी करने का मौका मिल सकता है। शत्रुओं की गतिविधियों पर थोड़ा ध्यान रखें। किसी कन्या के पैर छुएं, दिन ख़ुशी से बीतेगा।
शुभ रंग- मैरून शुभ नंबर- 7
तुला राशि वालों आज आपके लिए परिश्रम का दिन है। काम को पूरा करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। आज आप बच्चों के काम से संतुष्ट होंगे। सेहत पर थोड़ा ध्यान दें, सावधानी बरतें। अनजान लोगों से तालमेल न बढ़ाएं लेकिन दोस्तों से आपकी दोस्ती और भी गहरी हो जाएगी
शुभ रंग- बैंगनी शुभ नंबर- 3
वृश्चिक राशि वालों आज आपकी किस्मत का सितारा बुलंदी पर है... किसी गरीब को भोजन कराने से आपके मन को शांति प्राप्त होगी। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आज एक अच्छा दिन है। मन में कुछ नया करने की इच्छा जागेगी। ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिन्हें आप आसानी से निभा लेंगे। घर में लाल चिड़िया पालें, सभी परेशानियां और उदासी दूर भाग जाएगी। आज का दिन भी मंगलमय होगा।
शुभ रंग- ब्राउन शुभ नंबर-1
धनु राशि वालों आज खुशियों के बादल आप पर बरसेंगे। आज स्कूल टीचर से मुलाकात हो सकती है। इस राशि की लड़कियों को आज कोई सुन्दर गिफ्ट मिलेगा।आज माता की हेल्थ पर थोड़ा अधिक ध्यान दें। धार्मिक स्थान पर जाने से आपको फायदा होगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आप काफी समय से किसी काम को पूरा करने में लगे थे वह आज पूरा हो जाएगा और उसका रिजल्ट भी अच्छा होगा।
शुभ रंग- नीला शुभ नंबर- 3
मकर राशि वालों आज के दिन आप उत्साह से भरे रहेंगे। आज आपको ज्यादा से ज्यादा सेटिस्फेक्शन मिलने वाला है। इस राशि की अनमैरिड लड़कियों को विवाह की चिंता बनी रहेगी। आज घर में पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान रखना होगा। आज मां दुर्गा पर लाल गुडहल का फूल चढ़ाना अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- नारंगी शुभ नंबर- 5
कुम्भ राशि वालों आज प्यार पाने और प्यार देने का दिन है। बिना सोचे-समझे कोई काम न करें। आज घरवालों की राय जरुर लें फायदा होगा। ऑफिस में आज अधिक काम होने की वजह से आप व्यस्त रहेंगे। आज किसी के साथ कोई वाद-विवाद न करें। आर्थिक स्थिति में हानि और लाभ दोनों हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, जिससे मन खुश रहेगा।
शुभ रंग- काला शुभ नंबर- 2
मीन राशि वालों आज लुत्फ़ उठाने का दिन है। आज गुप्त सूचनाओं के आदान-प्रदान से मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी प्रॉपर्टी के पेपर पर साईन करने से पहले उन्हें अच्छी तरह पढ़ लें। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने के लिए बाहर जा सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए अनुकूल समय है, मेहनत से कहीं अधिक फल आपको मिल सकता है। गजानन भगवान की आरती करें, सब शुभ होगा
शुभ रंग- क्रीम शुभ नंबर- 8
Kundli Tv अगर घर में पैसा नहीं रुक रहा, तो लक्ष्मी पूजन में न करें इनका इस्तेमाल