भक्ति की मिसाल बने आगरा के ये पुजारी, मूर्ति का टूटा हाथ, बिलखते हुए लड्डू गोपाल को लेकर पहुचें अस्पताल

Edited By Jyoti,Updated: 20 Nov, 2021 01:13 PM

laddu gopal broken hand priest crying in agra

आगरा: आगरा में भगवान की भक्ति का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार सुबह पुजारी लेख सिंह मंदिर में पूजा करने पहुंचे। पूजन के लिए वह लड्डू गोपाल को स्नान करा रहे थे

*लड्डू गोपाल का हाथ टूटने पर मूर्ति लेकर बिलखते हुए पहुचें अस्पताल 

आगरा: आगरा में भगवान की भक्ति का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार सुबह पुजारी लेख सिंह मंदिर में पूजा करने पहुंचे। पूजन के लिए वह लड्डू गोपाल को स्नान करा रहे थे। उसी दौरान प्रतिमा हाथ से गिर गई और प्रता का हाथ टूट गया। इससे वह दुखो हो गए और तुरंत उन्होंने खुद खपच्ची से मूर्ति के हाथ पर कच्चा प्लास्टर चढ़ाया। फिर लड्डू गोपाल को गोद में लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। वह वहां लड्डू गोपाल की अस्पताल में भर्ती करवाने की जिद्द पर अड़ गए। डॉक्टरों के मना करने पर भी पुजारी रोते-रोते बेसुध हो गया। उसकी हालात देखने के बाद खुद सीएमएस ने लड्डू गोपाल का पर्चा बनवानकर अपने हाथों से प्लास्टर करवारकर पुजारी को सौंपा। भगवान को दर्द होने की बात सोच कर पुजारी उन्हें अपने साथ लेकर गया। 

बता दें आगरा में शाहगंज क्षेत्र के खासपुरा स्थित पथवारी मंदिर में लेख सिंह पुजारी हैं। करीब 30 वर्षों से पुजारी मंदिर में सेवा कर रहा है। मंदिर में लड्डू गोपाल विराजमान किए थे। लेख सिंह बच्चों की तरह उनका ख्याल रखते थे। सर्दी, गर्मी और बरसात में मौसम के अनुसार भगवान लड्डू गोपाल के वस्त्र और भोजन का वह पूरा ध्यान रखते थे।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!