Lakshmi Puja 2020: ध्यान रखें ये बातें, दीपावली आने तक धन बरसने का योग बनेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Nov, 2020 05:45 AM

lakshmi puja diwali

सनातन धर्म में दीपावली को अत्यधिक महत्व दिया जाता है। न केवल हिंदू धर्म में बल्कि अन्य धर्मों में भी अपनी-अपनी मान्यताओं के अनुसार इसे धूमधाम से मनाए जाने का विधान है। 14 नवंबर को दीपावली

Lakshmi Puja 2020: सनातन धर्म में दीपावली को अत्यधिक महत्व दिया जाता है। न केवल हिंदू धर्म में बल्कि अन्य धर्मों में भी अपनी-अपनी मान्यताओं के अनुसार इसे धूमधाम से मनाए जाने का विधान है। 14 नवंबर को दीपावली का महामुहूर्त आ रहा है। जिसकी तैयारियां दशहरे के उपरांत आरंभ हो जाती हैं। लक्ष्मी पूजा से पहले ध्यान रखें ये बातें, दीपावली आने तक धन बरसने का योग बनेगा।

PunjabKesari Lakshmi Puja
जो व्यक्ति निष्क्रिय रहते हैं ऊंघना अथवा सोना उनकी प्रवृति में होता है, ऐसे लोग कभी देवी लक्ष्मी से आशीर्वाद प्राप्त नहीं कर सकते।

मनुष्य की सबसे बड़ी ताकत है उसका आत्मविश्वास और जिसके पास इस ताकत का अभाव है सही मायनों में दुनिया का सबसे दुर्बल व्यक्ति भी वही है। अपने कर्मों से अपना भाग्य बनाएं। लग्रशील और कर्मयोगी बनें। असफल होने पर भाग्य को कोसें नहीं जरूरी है कि अपनी ताकत व क्षमताओं पर विश्वास रखें।

PunjabKesari Lakshmi Puja
ज्ञानवर्धक पुस्तकों को अपना साथी बनाएं। अच्छे लोगों से मेल-जोल बढ़ाएं। कामयाब लोगों से मिलकर उनसे प्रेरणा लें। माता-पिता एवं अध्यापकों के बताए मार्ग पर चलें।

जो व्यक्ति अपनी पिछली गलतियों से सबक लेते हुए आगे बढ़ता है वही सच्ची सफलता हासिल करता है। इसके अलावा सोच-समझ कर बोलें हमेशा सकारात्मक कहें व सोचें। यदि हम अपने सकारात्मक विचारों के साथ-साथ ईश्वर पर भी पूर्ण विश्वास करें तो हमें किसी भी कार्य में सफलता मिलनी तय है। सकारात्मक सोच में एक उपचारात्मक शक्ति है। यह आशा और उत्साह की जनक है। जीवन एक परीक्षा है और सकारात्मक सोच के द्वारा ही उसमें सफलता प्राप्त होती है।

PunjabKesari Lakshmi Puja
गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर ने कहा है कि, ‘‘जहां आप कुछ सीख सकते हैं , वहीं झुक जाना चाहिए और जहां शांति मिले वहीं रुक जाना चाहिए।’’

अपने ऊपर कभी भी अहंकार न करें। विनम्रता, सफल जीवन का सबसे बड़ा गुण है। सबसे बढ़ कर स्वाभिमानी बनें। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग सिर्फ सपने देखना जानते हैं उनको रातें छोटी लगती हैं और जो सपनों को साकार करना जानते हैं उन्हें दिन छोटे लगते हैं।

PunjabKesari Lakshmi Puja
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार भगवान की शिक्षा है कि स्वधर्म पालन के लिए सैन्य अनुशासन के सदृश पूर्णतया कृष्णभावनाभावित होना आवश्यक है। ऐसे आदेश से कुछ कठिनाई उपस्थित हो सकती है, फिर भी कृष्ण के आश्रित होकर स्वधर्म का पालन करना ही चाहिए, क्योंकि यह जीव की स्वाभाविक स्थिति है। जीव भगवान् के सहयोग के बिना सुखी नहीं हो सकता क्योंकि जीव की नित्य स्वाभाविक स्थिति ऐसे है कि भगवान् की इच्छाओं के अधीन रहा जाए।

PunjabKesari Lakshmi Puja

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!