Kundli Tv- गुप्त नवरात्र: कल मां को लगाएं इन चीज़ों का भोग, दूर होंगे सभी शोक

Edited By Jyoti,Updated: 20 Jul, 2018 01:41 PM

last gupt navratri

चैत्र और आश्विन मास के नवरात्र के बारे में तो ज्यादातर लोगों को पता ही होगा। लेकिन बहुत से एेसे भी लोग हैं, जिन्हें आषाढ़ और माघ मास के शुक्ल पक्ष में मनाए जाने वाले गुप्त नवरात्र के बारे में नहीं पता है। गुप्त नवरात्र की जानकारी अधिकतर उन लोगों को...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari
चैत्र और आश्विन मास के नवरात्र के बारे में तो ज्यादातर लोगों को पता ही होगा। लेकिन बहुत से एेसे भी लोग हैं, जिन्हें आषाढ़ और माघ मास के शुक्ल पक्ष में मनाए जाने वाले गुप्त नवरात्र के बारे में नहीं पता है। गुप्त नवरात्र की जानकारी अधिकतर उन लोगों को होती है जो तंत्र साधना करते हैं। साधारण नवरात्र की ही तरह इन नवरात्रों में भी देवी के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। इनकी पूजा के साथ-साथ इनकों अलग-अलग तरह के भोग भी लगाए जाते हैं। तो आईए जाने इन दिनों में मां को किन-किन चीज़ों का भोग लगाना अच्छा माना जाता है। 

मां को गाय का शुद्ध घी या फिर सफ़ेद मिठाई अर्पित करें।

मां दुर्गा को शक्कर का भोग लगाएं और भोग लगाने के बाद इसे घर में सभी सदस्यों को दें। इससे घर के सदस्यों की उम्र में वृद्धि होती है।

PunjabKesari
दूध या दूध से बनी मिठाई या खीर का भोग मां को लगाएं और बाद में इसे ब्राह्मणों को दान करें। इससे दुखों से मुक्ति होकर परम आनंद की प्राप्ति होती है। 

मां भगवती को मालपुए का भोग लगाएं और ब्राह्मण को दान देने से बुद्धि का विकास होने के साथ निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है। 

मां को केले का नैवेद्य अर्पित करने से शरीर स्वस्थ रहता है। 

PunjabKesari
मां को शहद का भोग लगाएं, इससे आकर्षण शक्ति में वृद्धि होती है। 

देवी को गुड़ का नैवेद्य अर्पित करने और इसे ब्राह्मण को दान करने से शोक से मुक्ति मिलती है एवं अचानक आने वाले संकटों से रक्षा भी होती है।

अष्टमी व नवमी पर मां को नारियल का भोग लगाएं और नारियल का दान करें। इससे संतान संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

कैसे देवी बगलामुखी की कृपा से मुकदमों में मिलेगी जीत? (देखें VIDEO)
 


 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!