शास्त्रों से जानें, किस माह में क्या खाना चाहिए ?

Edited By Lata,Updated: 30 May, 2019 03:15 PM

learn from the scriptures in what month should you eat

हिंदू धर्म में खाने-पीने को लेकर शास्त्रों में बहुत कुछ बताया गया है। जैसे किस समय, कब और क्या खाना चाहिए

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू धर्म में खाने-पीने को लेकर शास्त्रों में बहुत कुछ बताया गया है। जैसे किस समय, कब और क्या खाना चाहिए और इसके साथ ही हर दिन व माह के हिसाब से खाने के बारे में बताया गया है। इस बात से तो सब वाकिफ होगें कि एकादशी के दिन चावल व अन्न के प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसे ही हर तिथि के हिसाब से कुछ न कुछ चीज़ों की मनाही होती है। इसके पीछे धार्मिक कारण तो है ही इसके साथ-साथ वैज्ञानिक कारण भी है कि हर वार, तिथि या माह में मौसम में बदलावा होता है। इस बदलावा को समझकर ही खाना जरूरी है। तो चलिए आगे जानते हैं हर महीने के हिसाब से कौन सी चीज़ खानी चाहिए और कौन सी छोड़नी चाहिए। 
PunjabKesari, kundli tv
चैत्र माह
यह माह अंग्रेजी माह के अनुसार मार्च-अप्रैल के बीच आता है। हिंदू कैलेंडर का यह प्रथम माह है। इस माह से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होती है। चैत्र माह में गुड़ खाना मना है। लेकिन चना खा सकते हैं।

वैशाख
अंग्रेजी माह के अनुसार अप्रैल-मई के बीच आता है। वैशाख माह में नया तेल लगाना मना है। इस माह में तेल व तली-भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए। बेल खा सकते हैं।

ज्येष्ठ
यह माह मई-जून के बीच आता है। जेठ माह में दोपहर में चलना खेलना मना है। इस माह भी बेल खाना मना है। इन महीनों में गर्मी का प्रकोप रहता है अत: ज्यादा घूमना-फिरना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अधिक से अधिक शयन करना चाहिए।

आषाढ़
यह माह अंग्रेजी माह के अनुसार जून-जुलाई के बीच आता है। आषाढ़ माह में पका बेल न खाना मना है। इस माह में हरी सब्जियों के सेवन से भी बचें। लेकिन इस माह में खूब खेल खेलना चाहिए। कसरत करना चाहिए।
PunjabKesari, kundli tv
श्रावण (सावन)
यह माह अंग्रेजी माह के अनुसार जुलाई-अगस्त के बीच आता है। सावन माह में साग खाना मना है। साग अर्थात हरी पत्तेदार सब्जियां और दूध व दूध से बनी चीजों को भी खाने से मना किया गया है। इस माह में हर्रे खाना चाहिए जिसे हरिद्रा या हरडा कहते हैं।

भाद्रपद (भादो)
यह माह अंग्रेजी माह के अनुसार अगस्त-सितम्बर के बीच आता है। भादो माह में दही खाना मना है। इन दो महीनों में छाछ, दही और इससे बनी चीजें नहीं खाना चाहिए। भादो में तिल का उपयोग करना चाहिए।

आश्विन (क्वार)
यह माह अंग्रेजी माह के अनुसार सितम्बर-अक्टूबर के बीच आता है। क्वार माह में करेला खाना मना है। इस माह में नित्य गुड़ खाना चाहिए।

कार्तिक
यह माह अंग्रेजी माह के अनुसार अक्टूबर-नवम्बर के बीच आता है। कार्तिक माह में बैंगन, दही और जीरा बिल्कुल भी नहीं खाना मना है। इस माह में मूली खाना चाहिए।

मार्गशीर्ष (अगहन)
यह माह अंग्रेजी माह के अनुसार नवम्बर-दिसंबर के बीच आता है। इस समय में भोजन में जीरे का उपयोग नहीं करना चाहिए। तेल का उपयोग कर सकते हैं।

पौष (पूस)
यह माह अंग्रेजी माह के अनुसार दिसंबर-जनवरी के बीच आता है। दूध पी सकते हैं लेकिन धनिया नहीं खाना चाहिए क्योंकि धनिए की प्रवृति ठंडी मानी गई है और सामान्यत: इस मौसम में बहुत ठंड होती है। इस मौसम में दूध पीना चाहिए।
PunjabKesari, kundli tv
माघ
यह माह अंग्रेजी माह के अनुसार जनवरी-फरवरी के बीच आता है। माघ माह में मूली और धनिया खाना मना है। मिश्री नहीं खाना चाहिए। इस माह में घी-खिचड़ी खाना चाहिए।

फाल्गुन (फागुन)
यह माह अंग्रेजी माह के अनुसार फरवरी-मार्च के बीच आता है। इस माह में सुबह जल्दी उठना चाहिए। इस माह में में चना खाना मना।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!