Guru Pradosh Vrat: आज करें ये उपाय, विवाह और धन संबंधी समस्याएं होंगी दूर

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Dec, 2021 08:26 AM

lord shiva

आज गुरुवार और प्रदोष व्रत है इसलिए ये दिन गुरु प्रदोष कहलाएगा। भगवान शिव का आशीष प्राप्त करने के लिए ये दिन सर्वोत्तम है।  भगवान शिव अपने नाम के अनुरुप बहुत भोले हैं, यदि कोई

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Guru Pradosh Vrat 2021: आज गुरुवार और प्रदोष व्रत है इसलिए ये दिन गुरु प्रदोष कहलाएगा। भगवान शिव का आशीष प्राप्त करने के लिए ये दिन सर्वोत्तम है।  भगवान शिव अपने नाम के अनुरुप बहुत भोले हैं, यदि कोई भक्त सच्ची श्रद्धा से उन्हें सिर्फ एक लोटा पानी भी अर्पित करे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं इसलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। हर व्यक्ति किसी न किसी परेशानी के चलते दुखी रहता है। कुछ सरल उपायों को करके भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा सकता है। भगवान शिव की कृपा से विवाह में आ रही रुकावटें, धन संबंधी समस्याएं दूर होती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

PunjabKesari Guru Pradosh Vrat

शिवलिंग पर केसर मिला दूध अर्पित करने से विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती है। इसके साथ ही शीघ्र विवाह के योग भी बनते हैं। 

धन प्राप्ति के लिए मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। गोलियां खिलाते समय भगवान शिव का ध्यान करते रहना चाहिए।

PunjabKesari Guru Pradosh Vrat

इच्छा पूर्ति के लिए 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए और परेशनियों से छुटकारा पाने के लिए नंदी (बैल) को हरी घास खिलाएं।

PunjabKesari Guru Pradosh Vrat

गरीबों को भोजन करवाने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती। इसके साथ ही पितरों की आत्मा को भी शांति मिलती है। 

जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करते समय ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से व्यक्ति को आत्मिक शांति मिलेगी। 

धन की बढ़ौतरी के लिए घर में पारद से निर्मित शिवलिंग स्थापित करके प्रतिदिन पूजा करें।

PunjabKesari Guru Pradosh Vrat

आटे से 11 शिवलिंग निर्मित करके 11 बार उनका जलाभिषेक करने से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं। 

रोगों से मुक्ति हेतु शिवलिंग का 101 बार जलाभिषेक करें। जलाभिषेक करते समय ॐ जूं सः मंत्र का जाप करते रहें। 

पापों से मुक्ति और सुखों की प्राप्ति के लिए भोलेनाथ को तिल और जौ अर्पित करें। भगवान शिव को जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि और तिल चढ़ाने से पापों का नाश होता है। 

PunjabKesari Guru Pradosh Vrat

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!